Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम से बड़ा राम का नाम जो सुमिरे भव पार हो जाए लिरिक्स

भक्ति में राम का नाम वह अमोघ मंत्र है, जो संसार रूपी सागर से पार लगाने वाला नैया बन जाता है। राम से बड़ा राम का नाम जो सुमिरे भव पार हो जाए भजन, इसी अमूल्य सत्य को उजागर करता है। इस रचना के माध्यम से मैं, रोहन पंडित, आपको यह बताना चाहता हूँ कि केवल श्रीराम का नाम लेने मात्र से भी मनुष्य के जीवन के सारे संकट दूर हो सकते हैं। यह भजन न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि आत्मा को शांति देने वाला भी है।

Ram Se Bada Ram Ka Naam Jo Sumire Bhav Paar ho Jaaye

राम से बड़ा राम का नाम,
जो सुमिरे भव पार हो जाए
बनेंगे बिगड़े सारे काम रे प्राणी,
उद्धार हो जाए
राम सें बड़ा राम का नाम,
जो सुमिरे भव पार हो जाए।।

उल्टा नाम जपत जग जाना,
वाल्मीकि भए ब्रम्ह समाना
की धुल गए उनके पाप तमाम,
परम पद अंत में पाए
राम सें बड़ा राम का नाम,
जो सुमिरे भव पार हो जाए।।

सुमिरि पवनसुत पावन नामा,
अपने वश करी राखेउँ रामा
है उनके दिल में बसे श्री राम,
वो सीना फाड़ दिखलाए
राम सें बड़ा राम का नाम,
जो सुमिरे भव पार हो जाए।।

कौशल्या माँ ध्यान लगाई,
पुत्र रूप में राम को पाई
अवध में जनम लिए श्री राम,
जो पावन धाम कहलाए
राम सें बड़ा राम का नाम,
जो सुमिरे भव पार हो जाए।।

पाप और पापी से हारे,
धरती से जब संत पुकारे
राम किए असुरों का संहार,
धरम ध्वज आके लहराए
राम सें बड़ा राम का नाम,
जो सुमिरे भव पार हो जाए।।

जनम लेत तुलसी बोले राम,
रामबोला पड़ा उनका नाम
अंत में दरश दिए श्री राम,
रामायण उनसे लिखवाए
राम सें बड़ा राम का नाम,
जो सुमिरे भव पार हो जाए।।

राम नाम पत्थर तैराए,
सागर पे सेतु बंधवाए
शिला पे लिख दिया श्रीराम,
वो पत्थर डूब ना पाए
राम सें बड़ा राम का नाम,
जो सुमिरे भव पार हो जाए।।

शबरी बैठी आस लगाए,
कुटिया में प्रभु राम जी आए
भगत के वश में हुए भगवान,
वो झूठे बेर भी खाए
राम सें बड़ा राम का नाम,
जो सुमिरे भव पार हो जाए।।

राम से बड़ा राम का नाम,
जो सुमिरे भव पार हो जाए
बनेंगे बिगड़े सारे काम रे प्राणी,
उद्धार हो जाए
राम सें बड़ा राम का नाम,
जो सुमिरे भव पार हो जाए।।

राम से बड़ा राम का नाम जो सुमिरे भव पार हो जाए भजन हमें यह संदेश देता है कि राम नाम ही सबसे बड़ा सहारा है। यही वह मंत्र है जो भक्त को मुक्ति और आनंद की ओर ले जाता है। आइए, हम सब मिलकर इस नाम की महिमा को अपनाएं और श्रीराम की भक्ति में लीन हो जाएं। और अधिक भक्ति रस में डूबने के लिए राम नाम जप ले, एक यही संग जाई, राम नाम का प्याला प्यारे पी ले सुबहो शाम, श्रीराम नाम गुण गाए जा और रामा रामा रटो करो सफल उमरिया जैसे राम भजनों को भी पढ़ें और श्रीराम की कृपा प्राप्त करें। जय श्रीराम! ????????

Leave a comment