Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम नाम तू रटले बन्दे जीवन है ये थोडा भजन लिरिक्स

राम नाम तू रटले बन्दे एक बहुत ही प्यारा भजन है, जो हमें भगवान श्री राम के नाम का महत्व समझाता है। इस भजन में यह संदेश दिया गया है कि जीवन की कठिनाइयों और समस्याओं से उबरने के लिए राम के नाम का जाप सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। इस भजन के माध्यम से लेखक हमें प्रेरित करता है कि हमें अपने जीवन में राम के नाम का जप हमेशा करते रहना चाहिए, ताकि हमारी सारी परेशानियाँ हल हो सकें।

Ram Naam Tu Rat Le Bande Jeevan Hai Ye Thoda

राम नाम तू रटले बन्दे,
जीवन है ये थोडा…
दौडा जाये रे समय का घोडा,
दौडा जाये रे समय का घोडा।।

ना मेरा ना तेरा बाबू,
इस घोडे पर प्रभु का काबू…
ना मेरा ना तेरा बाबू,
इस घोडे पर प्रभु का काबू…
परम पिता ही इसे चलाता,
परम पिता ही इसे चलाता…
दिखा दिखाकर कोडा,
दौडा जाये रे समय का घोडा,
दौडा जाये रे समय का घोडा।।

पल पल बीत रही जिन्दगानी,
कल की चिंता करले प्राणी…
पल पल बीत रही जिन्दगानी,
कल की चिंता करले प्राणी…
न जाने कब टूट पडे,
न जाने कब टूट पडे…
माथे पर काल हथोडा,
दौडा जाये रे समय का घोडा,
दौडा जाये रे समय का घोडा।।

दसो दिसाओ के दरवाजे,
कहते रोज बजाकर बाजे…
दसो दिसाओ के दरवाजे,
कहते रोज बजाकर बाजे…
बता ए दुनिया वाले तूने,
बता ए दुनिया वाले तूने…
कितना पुण्य है जोडा,
दौडा जाये रे समय का घोडा,
दौडा जाये रे समय का घोडा।।

चल भई करले प्रभु की भक्ति,
भक्ति मे है अद्धभुत शक्ति…
चल भई करले प्रभु की भक्ति,
भक्ति मे है अद्धभुत शक्ति…
इस भक्ति ने है करोडो,
इस भक्ति ने है करोडो…
लोगो का पथ मोडा,
दौडा जाये रे समय का घोडा,
दौडा जाये रे समय का घोडा।।

राम नाम तू रटले बन्दे,
जीवन है ये थोडा…
दौडा जाये रे समय का घोडा,
दौडा जाये रे समय का घोडा।।

राम के नाम का जाप सबसे उत्तम साधना है, जो हमें मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाता है। जैसे इस भजन में कहा गया है राम नाम तू रटले बन्दे, हमें अपने जीवन में राम के नाम का निरंतर जप करना चाहिए, ताकि हम हर परेशानी से मुक्त हो सकें और भगवान की असीम कृपा प्राप्त कर सकें। राम की महिमा अपरंपार है, राम का नाम जीवन का सार है, और राम के बिना जीवन अधूरा है, जैसे भजन हमें याद दिलाते हैं कि भगवान राम का नाम ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी संजीवनी है।

Leave a comment