Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम नाम ना गाया तूने बस माया ही जोड़ी भजन लिरिक्स

राम नाम ना गाया तूने बस माया ही जोड़ी भजन में यह सिखाया जाता है कि जब हम भगवान श्रीराम के नाम का जाप नहीं करते और केवल सांसारिक माया में उलझे रहते हैं, तो हम अपनी आत्मा को अपार दुःख और व्यर्थ के सुखों में खो देते हैं। इस भजन के माध्यम से भक्तों को यह संदेश दिया गया है कि केवल राम नाम के जाप से ही जीवन में सुख और शांति मिलती है। पढ़ें और समझें कि राम का नाम ही सच्चा आशीर्वाद और मुक्ति का मार्ग है।

Ram Naam Na Gaya Tune Bas Maya Hi Jodi

राम नाम ना गाया तूने,
बस माया ही जोड़ी,
राम नाम के सिवा साथ ना
जाएं फूटी कौड़ी,
जय श्री राम, जय श्री राम,
जय श्री राम, जय श्री राम।।

राम नाम धन जो तू यहां कमाएगा,
कभी ना भूलो काम वहां वो आएगा,
अगर राम से प्यार नहीं है
कुछ तेरा उस पार नहीं है,
जन्म ही लेती फिरेगी फिर ये
तेरी रूह निगोड़ी,
जय श्री राम, जय श्री राम,
जय श्री राम, जय श्री राम।।

लोग तुझे बस मरघट तक ले जायेंगे,
चाहने वाले दो आंसू ढलकाएंगे
कोई ना तेरे संग चलेगा,
चिता में हर एक अंग जलेगा
जिस दिन क्रूर काल की,
सिर पे आकर गिरे हथौड़ी

जय श्री राम, जय श्री राम,
जय श्री राम, जय श्री राम।।

मानवता भी रहे तुम्हारे सिने में,
सबमे देखो राम मजा फिर जीने में
राम नाम रस जी भर पि ले,
मत होने दे बंधन ढीले
ऐसी बांधो गाँठ प्रीत की,
जाए ना कभी तोड़ी
जय श्री राम, जय श्री राम,
जय श्री राम, जय श्री राम।।

क्यों सुख ढूंढ रहे हो आप जमाने में,
गंगाजल नहीं मिलता है मैखाने में
सच्चा सुख श्री राम शरण में,
उसके ही गुण यश वर्णन में
‘गजेसिंह’ ने भजनों में,
भक्ति की बूंद निचोड़ी
जय श्री राम, जय श्री राम,
जय श्री राम, जय श्री राम।।

राम नाम ना गाया तूने,
बस माया ही जोड़ी
राम नाम के सिवा साथ ना,
जाएं फूटी कौड़ी
जय श्री राम, जय श्री राम,
जय श्री राम, जय श्री राम।।

राम नाम ना गाया तूने बस माया ही जोड़ी भजन हमें जीवन की सच्चाई से परिचित कराता है। इस भजन के साथ आप राम से बड़ा राम का नाम, राम के भजन बिना लग है ना पार और राम नाम का प्याला प्यारे पि ले सुबहो शाम जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ सकते हैं, जो भगवान श्रीराम के नाम के महत्व को और भी अधिक स्पष्ट करते हैं। जय श्रीराम!

Leave a comment