Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम नाम आधार जिन्हें वो जल में राह बनाते हैं भजन लिरिक्स

Ram Naam Adhar Jinhe Vo Kal Me Rah Banate Hai

राम नाम आधार जिन्हें,
वो जल में राह बनाते हैं…
जिन पर कृपा राम करें,
वो पत्थर भी तिर जाते हैं।।

लक्ष्य राम जी सिद्धि राम जी,
राम ही राह बनायी,
राम कर्म हैं राम ही कर्ता,
राम की सकल बड़ाई
राम काम करने वालों में…
राम की शक्ति समायी,
पृथक पृथक नामो से,
सारे काम करें रघुराई,
भक्त परायण निज भक्तो को,
सारा श्रेय दिलाते है,
जिन पर कृपा राम करें,
वो पत्थर भी तिर जाते हैं।।

घट घट बसके आप ही अपना,
नाम रटा देते है,
नाम रटा देते है,
हर कारज में निज भक्तो का,
हाथ बटा देते है,
हाथ बटा देते है…
बाधाओं के सारे पथ्थर,
राम हटा देते है,
अपने ऊपर लेकर उनका,
भार घटा देते है,
पथ्थर क्या प्रभु तीनो लोक का,
सारा भार उठाते है,
जिन पर कृपा राम करें,
वो पत्थर भी तिर जाते हैं।।

राम नाम आधार जिन्हें,
वो जल में राह बनाते हैं…
जिन पर कृपा राम करें,
वो पत्थर भी तिर जाते हैं।।

Leave a comment