Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम मेरे घर आएंगे आएंगे प्रभु आएंगे भजन लिरिक्स

राम मेरे घर आएंगे आएंगे प्रभु आएंगे भजन में भक्त के दिल की गहरी आशा और श्रद्धा प्रकट होती है। यह भजन हमें बताता है कि जब हम भगवान श्रीराम के प्रति सच्ची श्रद्धा और प्रेम रखते हैं, तो वह स्वयं हमारे घर आएंगे और हमारी जीवन यात्रा को सुखमय बनाएंगे। इस भजन को पढ़ें और महसूस करें कि भगवान का आने वाला समय हमारे जीवन को आशीर्वादित करता है।

Ram Mere Ghar Aayenge Aayenge Prabhu Aayenge

राम मेरे घर आएंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे
भीलनी को भारी आस है,
भीलनी को भारी आस है
और मन में ये विश्वास है,
राम मेरें घर आएंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे।।

अंगना रस्ता रोज बुहार रही,
खड़ी खड़ी वो राह निहार रही
घबरा रही, सकुचा रही,
भीलनी के मन में चाव है
और मन में मिलन का भाव है,
राम मेरें घर आएंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे।।

ना जानू सेवा पूजा की रीत,
क्या सोचेंगे मेरे मन के मीत
शरमा रही, घबरा रही,
वो भोली भाली नार है
प्रभु को भोलों से प्यार है,
राम मेरें घर आएंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे।।

चुन चुन लाई खट्टे मीठे बेर,
खाने में प्रभु क्यों करते हो देर
प्रभु खा रहे, मुस्का रहे,
प्रभु के चरणों में गिर पड़ी
और असुओ की लागी झड़ी,
राम मेरें घर आएंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे।।

तुम्हरे खातिर अटक रहे थे प्राण,
मुक्ति दे दो मुझको कृपानिधान
मन में लगन, भीलनी मगन,
भीलनी से बोले राम है
जा खुला तेरे लिए धाम है
राम मेरें घर आएंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे।।

जो कोई ढूंढे प्रभु को दिन और रात,
उसे ढूंढते एक दिन दीनानाथ
तुम ठान लो, और मान लो,
‘बिन्नू; ये निश्चय जान लो
श्री राम को अपना मान लो,
राम मेरें घर आएंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे।।

राम मेरे घर आएंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे
भीलनी को भारी आस है,
भीलनी को भारी आस है
और मन में ये विश्वास है,
राम मेरें घर आएंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे।।

यह भजन हमें यह सिखाता है कि जब हमारे दिल में श्रीराम का नाम होता है, तो उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहता है। आप इस भजन के माध्यम से राम के भजन बिना लग है ना पार, राम नाम का जादू दुनिया पे छा रहा है और राम से बड़ा राम का नाम जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें, ताकि आप श्रीराम के भव्य और पवित्र नाम की महिमा से और अधिक जुड़ सकें। जय श्रीराम!

Leave a comment