Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम लला जब आएँगे खुल जायेंगे सोए भाग मेरे

जब जीवन में अंधकार छा जाता है और आशा की कोई किरण नहीं दिखती, तब केवल श्रीराम का नाम ही संजीवनी बनकर हर दुःख को हर लेता है। राम लला जब आएँगे, खुल जायेंगे सोए भाग मेरे भजन इसी गहरी आस्था को प्रकट करता है। भक्त की मान्यता है कि जब प्रभु श्रीराम उसकी झोली में कृपा का प्रसाद डालेंगे, तब उसके सारे संकट समाप्त हो जाएंगे और सौभाग्य के द्वार खुल जाएंगे।

Ram Lala Jab Aayenge Khul Jayenge Soye Bhag Mere

खुल जायेंगे सोए भाग मेरे,
राम लला जब आएँगे,
राम लला जब आयेंगे,
मेरी बिगड़ी बात बनायेंगे,
खुल जायेंगे सोए भाग मेरे,
राम लला जब आयेंगे।1।

फूलों से मैं राह सजाऊं,
चुन चुन कलियां हार बनाऊं,
पुष्पों की माला पहनाऊंगी,
राम लला जब आयेंगे,
खुल जायेंगे सोए भाग मेरे,
राम लला जब आयेंगे।2।

चुन चुन मीठे बेर हूं लाई,
दर्शन की है आस लगाई,
मैं मीठे बेर खिलाऊंगी,
राम लला जब आयेंगे,
खुल जायेंगे सोए भाग मेरे,
राम लला जब आयेंगे।3।

तक तक राह नैन थके है,
दर्शन को अब रुक ना सके है,
मैं चरणों से लग जाऊंगी,
राम लला जब आयेंगे,
खुल जायेंगे सोए भाग मेरे,
राम लला जब आयेंगे।4।

खुल जायेंगे सोए भाग मेरे,
राम लला जब आएँगे,
राम लला जब आयेंगे,
मेरी बिगड़ी बात बनायेंगे,
खुल जायेंगे सोए भाग मेरे,
राम लला जब आयेंगे।5।

श्रीराम की कृपा जब बरसती है, तब भक्त का जीवन आनंद और सुख से भर जाता है। उनकी भक्ति में डूबकर ही सच्चा सौभाग्य प्राप्त किया जा सकता है। यदि यह भजन आपके मन में भक्ति की भावना को जागृत कर रहा है, तो आप “राम नाम की महिमा, श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन, हनुमान जी के श्रीराम प्रेम की कथा, और “अवधपुरी में दीप जले हैं सिया संग मेरे राम चले हैं” जैसे अन्य भजन और लेख भी पढ़ सकते हैं। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment