Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम करे सब काम जगत के काम राम के आए तुम

राम करे सब काम, जगत के काम राम के आए तुम भजन भगवान श्रीराम की महिमा और उनके भक्तों पर कृपा को दर्शाता है। यह भजन हमें यह समझाता है कि संसार के सभी कार्य भगवान राम की इच्छा से ही संपन्न होते हैं और जो भी उनके शरण में आता है, उसका जीवन सफल हो जाता है। जब भक्त सच्चे मन से श्रीराम का स्मरण करता है, तो वे उसके जीवन की हर बाधा को दूर कर देते हैं।

Ram Kae Sab Kaam Jagat Ke Kaam Raam Ke Aaye Tum

राम करे सब काम जगत के,
काम राम के आए तुम।
वीर सभी है राम के संग में,
महावीर कहलाए तुम।
वीर सभी है रामायण में,

महावीर कहलाए तुम।
हे हनुमान किसी विपदा में,
कभी नहीं घबराए तुम
वीर सभी है राम के संग में,
महावीर कहलाए तुम॥

मूर्छित हुए लखन जब रण में,
प्रण तुमने ये मन में किया।
उसे न तुम छोड़ोगे जीवित,
कष्ट राम को जिसने दिया।

तोड़ दिया बैरी का भरम सब,
जब संजीवनी लाए तुम।
वीर सभी है राम के संग में,
महावीर कहलाए तुम॥

गए सिया माँ की सुधि लेने,
उड़ के सागर पार किया।
अहंकार रावण का तोड़ा,
ऐसा तुमने वार किया।
जल रही पूंछ की अग्नि से,
लंका में आग लगाए तुम।
वीर सभी है राम के संग में,
महावीर कहलाए तुम।

करनी थी लंका पे चढ़ाई,
पर ये काम आसान ना था।
सागर पे बांधा जाता,
इतना भी सामान्य न था।
राम नाम लिख कर पानी पर,
तब पत्थर तैराए तुम।
वीर सभी है राम के संग में,
महावीर कहलाए तुम॥

राम करे सब काम जगत के,
काम राम के आए तुम।
वीर सभी है राम के संग में,
महावीर कहलाए तुम।
वीर सभी है रामायण में,
महावीर कहलाए तुम।

हे हनुमान किसी विपदा में,
कभी नहीं घबराए तुम।
वीर सभी है राम के संग में,
महावीर कहलाए तुम॥

Ram Kae Sab Kaam Jagat Ke Kaam Raam Ke Aaye Tum भजन यह संदेश देता है कि भगवान राम केवल राजा ही नहीं, बल्कि इस जगत के पालनहार भी हैं। जो भी उनके नाम का स्मरण करता है, उसकी हर मुश्किल आसान हो जाती है और उसका जीवन शुभता से भर जाता है। जय श्रीराम।

Leave a comment