Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम का नाम है प्यारा लगाओ जय जयकारा

राम का नाम केवल एक शब्द नहीं, बल्कि मोक्ष का द्वार है। राम का नाम है प्यारा, लगाओ जय जयकारा भजन हमें प्रभु श्री राम के उस मधुर नाम की महिमा का एहसास कराता है, जिसके जाप मात्र से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। जब भक्त मिलकर जय श्री राम का जयकारा लगाते हैं, तो संपूर्ण वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो जाता है। यह भजन हमें श्री राम के चरणों में अटूट श्रद्धा और भक्ति की ओर प्रेरित करता है। आइए, प्रभु के इस पावन नाम का गुणगान करें और भक्ति की इस धारा में लीन हो जाएं।

Ram Ka Naam Hai Pyara Lagao Jay Jaykara

राम का नाम है प्यारा,

दोहा – अवधपुरी प्रभु आवत जानी,
भई सकल सोभा के खानी।
बहई सुहावन त्रिविध समीरा,
भइ सरजू अति निर्मल नीरा1।

सज गयी देखो आज अयोध्या,
खत्म हुआ इंतजार,
बन गया मंदिर श्री राम का,
खुशी हुआ संसार,
राम का नाम है प्यारा,
लगाओ जय जयकारा।2।

दुल्हन जैसी सजी अयोध्या,
शोभा बनी है निराली,
सारे जहाँ में फिर से आयी,
दीपों की प्यारी दिवाली,
घर घर में सब दीप जलाओ,
खुशियाँ है अपार,
राम का नाम हैं प्यारा,
लगाओ जय जयकारा।3।

मर्यादा पुरुषोत्तम है प्रभु,
जाने जगत ये सारा,
सारे जहाँ में गूँज रहा है,
राम नाम जयकारा,
भगवा ही भगवा लहराए,
राम मय संसार,
राम का नाम हैं प्यारा,
लगाओ जय जयकारा।4।

सज गयी देखो आज अयोध्या,
खत्म हुआ इंतजार,
बन गया मंदिर श्री राम का,
खुशी हुआ संसार,
राम का नाम हैं प्यारा,
लगाओ जय जयकारा।5।

राम नाम का सुमिरन करने से जीवन में हर बाधा दूर हो जाती है और आत्मा को सच्चा आनंद प्राप्त होता है। राम का नाम है प्यारा, लगाओ जय जयकारा भजन हमें इसी भक्ति भाव में रंग देता है। प्रभु श्री राम की भक्ति में और गहराई से डूबने के लिए आप राम के भक्तों पे चढ़ गया राम नाम का पारा , गली गली में राम राम, श्री राम जय राम गाएंगे, रंग भगवा लहराएंगे, अयोध्या बुला रही है जैसे भजनों को भी करें और श्री राम के नाम की महिमा का आनंद लें। ????✨

Leave a comment