रामा रामा रटो करो सफल उमरिया भजन लिरिक्स

जीवन का असली सार तभी मिलता है जब हर सांस में प्रभु श्रीराम का नाम बसा हो। रामा रामा रटो करो सफल उमरिया भजन हमें यह सिखाता है कि इस नश्वर संसार में यदि कोई चीज़ शाश्वत और मोक्षदायी है, तो वह है श्रीराम का नाम। जो भी व्यक्ति अपने जीवन में राम-नाम का निरंतर जाप करता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है और मृत्यु के बाद भी उसे परम शांति प्राप्त होती है। यह भजन हमें प्रभु श्रीराम के नाम की महिमा और उसकी अद्भुत शक्ति का एहसास कराता है।

Rama Rama Rato karo Safal Umriya

रामा रामा रटो,
करो सफल उमरिया
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया।।

ऐ प्राणी है तेरी ज़िंदगानी,
एक अंधियारी रात रे
ले ले सहारा राम नाम का,
जप की माला हाथ रे
साथ ना छूटे आस ना टूटे,
राम का है बड़ा काम रे
रामा ही भरेंगे,
तेरी भक्ति की गगरिया
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया।।

राम नाम के सागर से तू,
भर ले एक गगरिया रे
इस पारस से सोना करले,
मन की सूनी नगरिया रे
बड़े बड़े ऋषियो ने है गाया,
बस एक राम का नाम रे

सारे रिश्ते झूठे,
सांचे रामा ही सांवरिया।
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया।।

बड़े बड़े गुणी जान ना पाए,
राम की लीला महान रे
राम ही श्रष्टि के निर्माता,
राम को पगले जान रे
रामा को तो राम ही जाने,
जो त्रेता अवतार है
रामा रामा जपे,
सारी नगरी अवधिया
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया।।

दो अक्षर के नाम में देखो,
तीनो लोक समाए है
जो भी इनका सुमिरन करते,
भव सागर तर जाए है
मर्यादा जो है सिखलाते
ऐसे निराले राम है
रघुराई बोलो,
चाहे राम रचैया
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया।।

रामा रामा रटो,
करो सफल उमरिया
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर

प्रभु राम का नाम,
राम का नाम
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया।।

राम-नाम का सुमिरन ही इस जीवन का सबसे बड़ा धन है। रामा रामा रटो करो सफल उमरिया भजन हमें प्रेरित करता है कि हम अपने जीवन को श्रीराम की भक्ति से सार्थक बनाएं और हर क्षण प्रभु का स्मरण करें। प्रभु श्रीराम की कृपा को और अधिक अनुभव करने के लिए राम से बड़ा राम का नाम, श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन, राम नाम का जप लूं राम, अगर राघव के चरणों में जगह थोड़ी सी मिल जाए भजनों को भी पढ़ें और श्रीराम की भक्ति में लीन हो जाएं। जय श्रीराम! 🙏🚩

Share

Leave a comment