राम नाम तू जप ले रे बंदे बनेंगे तेरे काम लिरिक्स

राम नाम तू जप ले रे बंदे बनेंगे तेरे काम यह भजन हमें भगवान श्रीराम के नाम की महिमा और शक्ति को महसूस कराता है। इसमें यह संदेश दिया गया है कि यदि हम भगवान राम के नाम का जप सच्चे दिल से करते हैं, तो वह हमारे जीवन के सभी कार्यों में सफलता और शांति प्रदान करेंगे। श्रीराम का नाम हमारे जीवन को संवारता है और हमें हर मुश्किल घड़ी में उनका आशीर्वाद मिलता है। इस भजन में यह बताया गया है कि राम का नाम ही सबसे बड़ा साधन है जो हमें सही मार्ग पर ले जाता है।

Ram Naam Tu Japle Bande Banenge Tere Kaam

राम नाम तू जप ले रे बंदे…
बनेंगे तेरे काम
क्यो भटके नर डगर डगर…
अंतिम सत्य है राम
बोलो राम राम राम…
बोलो राम राम राम।।

राम भजन भजके देखो…
दाम नही कुछ लगता
भवसागर से तर जायेगा…
ध्यान प्रभु का जो करता
साँस साँस में उसकी महिमा…
रोम रोम में राम

बोलो राम राम राम…
बोलो राम राम राम
क्यो भटके नर डगर डगर
अंतिम सत्य है राम।।

हीरा जनम मनुज का पाकर…
जीवन भर है ठगाये
मोह माया के झूठे जग में…
माटी मोल बिकाये
तन मन धन अर्पित हो उसपे…
गुंजित प्रभु का नाम
बोलो राम राम राम…
बोलो राम राम राम
क्यो भटके नर डगर डगर…
अंतिम सत्य है राम।।

राम नाम है सच्चा मोती…
मानव तू है महान
खिलजायेगा जीवन तेरा…
अंतर मन पहचान
ह्रदय कुँज तू अर्पण कर दे…
सबके दाता राम
बोलो राम राम राम…
बोलो राम राम राम
क्यो भटके नर डगर डगर…
अंतिम सत्य है राम।।

राम नाम तू जप ले रे बंदे…
बनेंगे तेरे काम
क्यो भटके नर डगर डगर…
अंतिम सत्य है राम
बोलो राम राम राम…
बोलो राम राम राम।।

राम नाम तू जप ले रे बंदे बनेंगे तेरे काम भजन श्रीराम के नाम की महिमा को सामने लाता है। यही भजन राम नाम की लूट लूट लो और राम तेरे नाम से पानी में पत्थर तेर रहे जैसे भजनों से भी गहरे रूप से जुड़ा हुआ है, क्योंकि राम के नाम में एक अद्भुत शक्ति है जो हमारे जीवन की दिशा बदल सकती है। जब भी हम राम के नाम का उच्चारण करते हैं, हमारा जीवन सरल और सुखमय बन जाता है। जय श्रीराम!

Share

Leave a comment