जब राम भक्तों पर राम नाम की भक्ति का रंग चढ़ता है, तो संसार की हर चिंता उनके लिए छोटी हो जाती है। राम के भक्तों पे चढ़ गया राम नाम का पारा भजन उसी भक्तिपूर्ण जोश और समर्पण को दर्शाता है, जब भक्ति की लहर में डूबकर भक्त राम जी के प्रेम में मग्न हो जाते हैं। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि राम भक्ति की दिव्य शक्ति का अनुभव कराने वाला भाव है।
Ram Ke Bhakto Pe Chad Gaya Ram Naam Ka Para
राम के भक्तो पे चढ़ गया,
राम नाम का पारा,
बांध के भगवा सर पे बोले,
राम नाम जयकारा।1।
श्री राम का बन गया मंदिर,
जीता धर्म सनातन,
राम राज्य आया है अब तो,
चलेगा राम का शासन,
हर हिंदू के हृदय बसा है,
यही एक ही नारा,
बांध के भगवा सर पे बोले,
राम नाम जयकारा।2।
सजी अयोध्या फिर से घर में,
आए जो रघु नंदन,
प्रभु राम घर वापसी का,
खूब चला था मंथन,
बन गया मंदिर राम प्रभु का,
सबने था ललकारा,
बांध के भगवा सर पे बोले,
राम नाम जयकारा।3।
जग मग दीप जला घर घर में,
शुभ दिन जो ये आया,
विजय भगवा रंग अमन,
हर हाथो में लहराया,
कुंदन हर हिंदू को लगता,
भगवा रंग ये प्यारा,
बांध के भगवा सर पे बोले,
राम नाम जयकारा।4।
राम के भक्तो पे चढ़ गया,
राम नाम का पारा,
बांध के भगवा सर पे बोले,
राम नाम जयकारा।5।
राम जी की भक्ति का रंग जब चढ़ता है, तो भक्त को न कोई भय रहता है और न कोई मोह। हर सांस में केवल राम नाम की गूंज होती है। हम सभी को अपने जीवन में राम भक्ति को अपनाना चाहिए और उनकी कृपा प्राप्त करनी चाहिए। ऐसे ही भक्तिमय भजन राम मय हो गया पूरा देश, राम के थे राम के हैं हम राम के रहेंगे, श्री राम जय राम गाएंगे रंग भगवा लहराएंगे और राम राज्य आया रे देखो को भी पढ़ें और राम नाम की महिमा का आनंद लें। ???? जय श्रीराम! ????

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile