Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

पर्व पर्युषण आया है घर घर में खुशियां लाया है

पर्युषण पर्व जैन धर्म का सबसे पवित्र और शुभ पर्व है, जो आत्मशुद्धि, तपस्या और क्षमायाचना का संदेश देता है। पर्व पर्युषण आया है घर-घर में खुशियां लाया है भजन इसी शुभ अवसर की महिमा का गुणगान करता है। यह पर्व न केवल संयम और आत्मचिंतन का समय होता है, बल्कि हर जैन परिवार में आध्यात्मिक उल्लास और शुद्धता की एक नई ऊर्जा भी लेकर आता है। आइए, इस भजन के माध्यम से इस पावन पर्व की महिमा को आत्मसात करें।

Parv Paryushan Aaya Hai Ghar Ghar Me Khushiya Laya Hai

पर्व पर्युषण आया है,
घर घर में खुशियां लाया है,
पर्वो का राजा कहलाये,
हम जैनो ने ये पाया है।1।

ये शास्वत महापर्व है,
आगम में जिसका बखान है,
धर्म ध्यान और क्षमादान,
ये पर्व बड़ा महान है,
जिन मंदिर और उपाश्रय में,
प्रभु भक्ति का रंग छाया है,
पर्व पर्यूषण आया है,
घर घर में खुशियां लाया है।2।

देखो चारो ओर बहारें है,
बड़े सुंदर ये नजारे है,
इस पर्व जैसा कोई पर्व नही,
देखो जागे भाग्य हमारे है,
ये आठ दिवस का उत्सव है,
जिन वाणी का महोत्सव है,
हमे मिलकर इसे मनाना है,
इस पर्व को दिल में बसाना है,
पर्व पर्यूषण आया है,
घर घर में खुशियां लाया है।3।

आओ सब प्रेम से मिलकर के,
पर्व प्रयुषण मनाएंगे,
हम राग द्वेष को त्याग दिलो में,
समता की ज्योत जगाएंगे,
‘दिलबर’ आओ करले नमन,
ये पर्व जो द्वारे आया है,
पर्व पर्यूषण आया है,
घर घर में खुशियां लाया है।4।

पर्व पर्युषण आया है,
घर घर में खुशियां लाया है,
पर्वो का राजा कहलाये,
हम जैनो ने ये पाया है।5।

जैन जी के भजन हमें धर्म, आत्मसंयम और आध्यात्मिक उत्थान की ओर प्रेरित करते हैं। पर्व पर्युषण आया है घर-घर में खुशियां लाया है भजन भी हमें इस पावन पर्व की विशेषता को समझाने और इसे पूरे मन से मनाने की प्रेरणा देता है। यदि यह भजन आपको प्रेरणादायक लगे, तो “क्षमावाणी महापर्व की महिमा , संयम ही सच्चा सुख , “पर्युषण के आठ दिवसीय अनुष्ठान” और “अहिंसा परमो धर्म” जैसे अन्य भजन भी पढ़ें और इस शुभ पर्व की आध्यात्मिक ऊर्जा को आत्मसात करें। ????

Leave a comment