Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

ओ मेरी लाज बचाओ गजानन आओ गणेश आओ गणेश

भगवान गणेश संकटहारी और भक्तवत्सल हैं। जब भी कोई भक्त सच्चे हृदय से उन्हें पुकारता है, वे तुरंत उसकी रक्षा के लिए आते हैं। ओ मेरी लाज बचाओ गजानन, आओ गणेश, आओ गणेश भजन में भी भक्त अपने आराध्य से प्रार्थना करता है कि वे उसकी रक्षा करें और जीवन के समस्त विघ्नों को हर लें। जब गणपति बप्पा की कृपा दृष्टि होती है, तब हर संकट स्वतः ही समाप्त हो जाता है। आइए, इस भक्तिमय भजन के माध्यम से हम भी गजानन का आह्वान करें।

O Meri Laj Bachao Gajanan Aao Ganesh Aao Ganesh

आओ गणेश आओ गणेश,
आओ गणेश आओ गणेश,
ओ मेरी लाज बचाओ गजानन,
आओ गणेश आओ गणेश,
आओ गणेश आओ गणेश।1।

चंदन तिलक लगावा गजानंद,
गल मोतियन की माला पहनावा गजानंद,
मोती डूंगरी से आओ गजानंद,
आओ गणेश आओ गणेश,
आओ गणेश आओ गणेश।2।

रिद्धि सिद्धि लेकर आओ गजानंद,
घर आंगन महकाओ गजानंद,
छप्पन भोग तैयार जो मन में सौ पावो,
आओ गणेश आओ गणेश,
आओ गणेश आओ गणेश।3।

शिव शंकर का पुत्र थे हो प्यारा,
मां पार्वती का थे लाल दुलारा,
करके मूसे की सवारी घर पर आओ,
आओ गणेश आओ गणेश,
आओ गणेश आओ गणेश।4।

तानसेन गणपति गुण गावे,
अमृत चरणों में शीश झुकावे,
सब भक्तों की नैया को पार लगाओ,
आओ गणेश आओ गणेश,
आओ गणेश आओ गणेश।5।

आओ गणेश आओ गणेश,
आओ गणेश आओ गणेश,
ओ मेरी लाज बचाओ गजानन,
आओ गणेश आओ गणेश,
आओ गणेश आओ गणेश।6।

भक्त जब अपने आराध्य से पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ विनती करता है, तो भगवान गणेश उसकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। ओ मेरी लाज बचाओ गजानन, आओ गणेश, आओ गणेश भजन भी इसी विश्वास को प्रकट करता है। यदि आपको यह भजन भावविभोर कर गया, तो गजानन प्रभु तुझको आना पड़ेगा, गजानंद कृपा बरसा दे श्री गणेश वंदना, महाराज गजानन जी पधारो म्हारे कीर्तन में और बेगा सा पधारो जी सभा में म्हारे आओ गणराज जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और गणपति बप्पा की महिमा का गुणगान करें। गणपति बप्पा मोरया!

Leave a comment