Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

नया साल श्याम करे मालामाल

नया साल श्याम करे मालामाल भजन भक्तों की उस आस्था और विश्वास को दर्शाता है, जिसमें वे नववर्ष की शुरुआत श्याम बाबा के आशीर्वाद से करना चाहते हैं। हर भक्त की यही कामना होती है कि नया साल बाबा की कृपा से सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति से भरा हो। जब श्याम बाबा की दया दृष्टि हम पर बनी रहती है, तो जीवन में कोई भी कठिनाई बाधा नहीं बनती। आइए, इस भजन को पढ़कर बाबा के चरणों में अपनी प्रार्थना अर्पित करें।

Naya Saal Shyam Kare Malamaal

इस नये साल में श्याम धणी , कमाल करदे
सब भक्तो ने बाबा , मालामाल करदे
इस नये साल में श्याम धणी , कमाल करदे…2

1 ) तेरे नाम की माला फेरु , रोज सुबह और शाम…2
तेरी कृपा हो जाये ऐसी , बन जाये सारे काम…2
जो भी तेरे सेवक है , निहाल करदे
इस नये साल में श्याम धणी , कमाल करदे…2

2 ) जो बोले तेरा जयकारा , कभी नही दुःख पावे…2
साँवरिया जब दया करे तो , हर संकट टल जावे…2
सबका मुखड़ा खिलजा , दूर मलाल करदे
इस नये साल में श्याम धणी , कमाल करदे…2

3 ) सदा करू गुणगान तेरा , में तेरी शरण में रहके…2
तन मन वाणी पावन हो जा , श्याम श्याम ही कहके…2
भूलन और हरीश के उच्चे , ख्याल करदे
इस नये साल में श्याम धणी , कमाल करदे…2

श्याम बाबा की कृपा से नया साल हर भक्त के जीवन में खुशियां, समृद्धि और अपार प्रेम लेकर आता है। “नया साल श्याम करे मालामाल” भजन इसी शुभकामना का प्रतीक है। श्याम प्रेम और उनकी कृपा का अनुभव करने के लिए सावन का महीना, है खुशियां चारों और, बाबा बुलाए खाटू दौड़े चले आए हम, कभी तेरी चौखट ना छोडेंगे हम, और थे म्हारा सरकार, म्हारा खाटू वाला श्याम भजन भी पढ़ें और श्याम जी की भक्ति में रम जाएं।

Leave a comment