Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

नवग्रह सामग्री: सही समाग्री से पाएं ग्रहों की कृपा

नवग्रह पूजा में उपयोग की जाने वाली नवग्रह सामग्री का विशेष महत्व होता है, क्योंकि नवग्रह पूजा सामग्री के द्वारा प्रत्येक ग्रह को शांत और उनकी कृपा को प्राप्त किया जा सकता है। Navgrah Samagri में नौ ग्रहों से संबंधित विशेष वस्तुएँ शामिल होती हैं, जैसे- धातुएँ, अनाज, फूल, रत्न और अन्य पूजन-सामग्री, जो वैदिक परंपरा के अनुसार चुनी जाती हैं।

Navgrah Samagri List

ग्रहदान सामग्रीदान का समय
सूर्यलाल वस्त्र, गुड़, माणिक्य, गेहूं, मसूर की दाल, लाल पुष्प, केसर, तांबा, स्वर्ण, लाल गायसूर्योदय
चंद्रश्वेत वस्त्र, चावल, शकर, सफेद पुष्प, कर्पूर, दूध, दही, चांदी, मोती, शंख, घी, स्फटिकसंध्या
मंगललाल वस्त्र, गुड़, मूंगा, लाल पुष्प, केसर, तांबा, रक्त चंदन, मसूर की दालसूर्योदय से 5 घड़ी बाद पूरा दिन
बुधहरा वस्त्र, साबुत मूंग, हरे फल, पन्ना, कांस्य, किताबेंसूर्योदय से 5 घड़ी बाद पूरा दिन
गुरुपीला वस्त्र, स्वर्ण, पुखराज, साबुत हल्दी, गाय का घी, चने की दाल, पीले पुष्प, पीले फलसंध्या
शुक्रश्वेत वस्त्र, श्रृंगार की वस्तुएं, हीरा, स्फटिक, चांदी, चावल, शकर, इत्र, श्वेत चंदन, श्वेत पुष्प, दूध, दहीसूर्योदय
शनिकाला वस्त्र, उड़द दाल, काले तिल, तिल का तेल, चमेली का तेल, सरसों का तेल, लोहा, छाता, चमड़ा, नीलम, कंबलमध्यान्ह काल
राहुकाला या नीला वस्त्र, उड़द दाल, तेल से भरा ताम्रपात्र, सूपड़ा, कंबल, सप्तधान्य, गोमेद, खड्गरात्रि
केतुकाला वस्त्र, काले तिल, चमेली का तेल, लहसुनिया, चितकबरा कंबल, साबुत उड़द, काली मिर्चरात्रि

नवग्रह हवन सामग्री एक विशेष वैदिक मिश्रण है जो नौ ग्रहों की शांति और संतुलन के लिए प्रयोग होती है।
यह जीवन में सुख, समृद्धि और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा प्रदान करती है।

Navgrah Samagri List

ग्रहदान सामग्रीदान का समयसूर्यलाल वस्त्र, गुड़, माणिक्य, गेहूं, मसूर की दाल, लाल पुष्प, केसर, तांबा, स्वर्ण, लाल गायसूर्योदयचंद्रश्वेत वस्त्र, चावल, शकर, सफेद पुष्प, कर्पूर, दूध, दही, चांदी, मोती, शंख, घी, स्फटिकसंध्यामंगललाल वस्त्र, गुड़, मूंगा, लाल पुष्प, केसर, तांबा, रक्त चंदन, मसूर की दालसूर्योदय से 5 घड़ी बाद पूरा दिनबुधहरा वस्त्र, साबुत मूंग, हरे फल, पन्ना, कांस्य, किताबेंसूर्योदय से 5 घड़ी बाद पूरा दिनगुरुपीला वस्त्र, स्वर्ण, पुखराज, साबुत हल्दी, गाय का घी, चने की दाल, पीले पुष्प, पीले फलसंध्याशुक्रश्वेत वस्त्र, श्रृंगार की वस्तुएं, हीरा, स्फटिक, चांदी, चावल, शकर, इत्र, श्वेत चंदन, श्वेत पुष्प, दूध, दहीसूर्योदयशनिकाला वस्त्र, उड़द दाल, काले तिल, तिल का तेल, चमेली का तेल, सरसों का तेल, लोहा, छाता, चमड़ा, नीलम, कंबलमध्यान्ह कालराहुकाला या नीला वस्त्र, उड़द दाल, तेल से भरा ताम्रपात्र, सूपड़ा, कंबल, सप्तधान्य, गोमेद, खड्गरात्रिकेतुकाला वस्त्र, काले तिल, चमेली का तेल, लहसुनिया, चितकबरा कंबल, साबुत उड़द, काली मिर्चरात्रि

Navgrah Samagri से पूजा करने की विधि

  1. पूजा की तैयारी: सबसे पहले सुबह जल्दी स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। पूजा स्थल की गंगाजल या साफ पानी से साफ- सफाई करें। एक लकड़ी की चौकी पर लाल या पीले कपड़े को बिछाएं और उस पर नवग्रहों की तस्वीरें या यंत्र स्थापित करें।
  2. नवग्रहों की स्थापना: पूजा चौकी पर नवग्रहों के प्रतीक, यंत्र या उनकी मूर्तियाँ क्रमवार इस प्रकार रखें:
    सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु।
  3. सामग्री का अर्पण: हर ग्रह को उसकी संबंधित समाग्री अर्पित करें- जैसे सूर्य को गेहूं, गुड़ और लाल फूल, चंद्र को दूध, चावल और सफेद फूल आदि। साथ में हर ग्रह का बीज मंत्र या गायत्री मंत्र श्रद्धा से जपें।
  4. मंत्रोच्चारण और ध्यान: हर ग्रह के सामने बैठकर 11 या 108 बार उसका बीज मंत्र जपें। मन को शांत रखें और हर ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा का ध्यान करें।
  5. सामूहिक आरती और प्रार्थना: सभी नवग्रहों की सामूहिक आरती करें और फिर नवग्रह शांति मंत्र का पाठ करें।
    “ॐ सर्वग्रह शांति भवतु” कहकर पूजा का समापन करें।
  6. समापन और दान: अंत में ब्राह्मण या ज़रूरतमंद व्यक्ति को यथासंभव दान दें- जैसे वस्त्र, अन्न आदि और भगवान से कृपा की प्रार्थना करें।

FAQ

पूजा की प्रभावशीलता के लिए सामग्री पूरी होनी चाहिए, लेकिन यदि कुछ चीजें ना हों तो श्रद्धा और सही भावना के साथ विकल्पों से भी पूजा की जा सकती है।

जी हाँ, अब सामग्री की रेडीमेड किट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल जाती है, जिसमें हर ग्रह की सामग्री पहले से सेट होती है।

अधिकतर लोग शनिवार या ग्रह दोष के अनुसार तय तिथि पर पूजा करते हैं, लेकिन आप इसे शुभ मुहूर्त देखकर किसी भी दिन कर सकते हैं।


Leave a comment