Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

नमो नमो हे भोले शंकरा शंकरा भोले शंकरा लिरिक्स

जब भक्त अपने आराध्य को सच्चे मन से पुकारता है, तो उसकी वाणी स्वयं भक्ति का गीत बन जाती है। नमो नमो हे भोले शंकरा, शंकरा भोले शंकरा भजन शिवजी की महिमा और उनकी अनंत कृपा का गुणगान करता है। यह भजन हमें भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और प्रेम से जोड़ता है, जिससे मन और आत्मा शिवमय हो जाते हैं। आइए, इस भजन को पढ़ें और महादेव की स्तुति में खो जाएं।

Namo Namo He Bhole Shankara Shankara Bhole Shnkara

मैंने पाया नशा है,
मेरा बस तुझमे,
मेरे भोले मेरे भोले,
छोड़ चिंता मिली हूँ,
मैं तो बस तुझमे,
मेरे भोले मेरे भोले,
नमो नमो हे भोले शंकरा,
शंकरा भोले शंकरा।1।

मैंने शंखो से अर्जी है भेजी तुझे,
पूरी मस्ती में डूबी मैं पूजूँ तुझे,
तूने बरसाई गंगा यहाँ सब पे,
रोज दर्शन किया है,
तेरा मैंने मुझमे,
नमो नमो हे भोलें शंकरा,
शंकरा भोले शंकरा।2।

डमरू पे ये नाचे मन ऐसे,
मिल जाता हूँ मुझसे मैं जैसे,
शिव तेरे है रंग हजारों,
एक रंग मैं देखूं कैसे,
मेरी किस्मत का चंदा,
है तेरे सर पे,
मेरे भोले मेरे भोले,
नमो नमो हे भोलें शंकरा,
शंकरा भोले शंकरा।3।

मैंने पाया नशा है,
मेरा बस तुझमे,
मेरे भोले मेरे भोले,
छोड़ चिंता मिली हूँ,
मैं तो बस तुझमे,
मेरे भोले मेरे भोले,
नमो नमो हे भोले शंकरा,
शंकरा भोले शंकरा।4।

भोले शंकर की आराधना करने से जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शिवजी की भक्ति में और अधिक रमने के लिए हर हर महादेव की गूंज, शिव तेरा महिमा अपार, भोलेनाथ की बारात और जय हो महाकाल की जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव कृपा का अनुभव करें। ????????

Leave a comment