Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

नैनो में तेरी ज्योति सांसो में तेरा नाम भजन लिरिक्स

नैनो में तेरी ज्योति, सांसो में तेरा नाम भजन भक्त की गहरी आस्था और प्रेम को प्रकट करता है। यह भजन हमें यह सिखाता है कि जब कोई भक्त सच्चे मन से भगवान का स्मरण करता है, तो उसका हर क्षण प्रभु की भक्ति में लीन हो जाता है। हनुमान जी की कृपा से भक्तों के जीवन में प्रकाश फैलता है, और उनका नाम सांसों में बस जाने से हर संकट दूर हो जाता है। यह भजन आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है।

Naino Mein Teri Jyoti Sanso Mein Tera Naam

नैनो में तेरी ज्योति,
सांसो में तेरा नाम।

दोहा – जय बजरंगी,
भक्तो के संगी
जय हो वीर हनुमान,
तुमको ही पुजू
तुमको ही ध्याऊँ,
तुम ही मेरे भगवान।।

नैनो में तेरी ज्योति,
सांसो में तेरा नाम,
महाबली बजरंगी
मन में है तेरा धाम,
नैनो मे तेरी ज्योति,
सांसो में तेरा नाम।।

मेरे जीवन की माला में,
तेरे ही नाम के मोती
भक्ति से तेरी ही हनुमत,
हर भोर मेरी है होती
तेरी ही दिन रात साधना,
मेरा यही है काम
नैनो मे तेरी ज्योति,
सांसो में तेरा नाम।।

पाया है हनुमान तुम्हे,
स्वयं को मैंने खो कर
झूठे लगे संसार के रिश्ते,
देखा तुम्हारा हो कर
जोड़ लिया जब नाता तुमसे,
फिर जग से क्या काम
नैनो मे तेरी ज्योति,
सांसो में तेरा नाम।।

नैनो मे तेरी ज्योति,
सांसो में तेरा नाम
महाबली बजरंगी,
मन में है तेरा धाम
नैनो मे तेरी ज्योति,
सांसो में तेरा नाम।।

हनुमान जी की भक्ति करने वाला व्यक्ति हर परिस्थिति में स्थिर और शांत रहता है, क्योंकि उसे अपने आराध्य पर पूरा विश्वास होता है। नैनो में तेरी ज्योति, सांसो में तेरा नाम भजन यह संदेश देता है कि जब तक हम अपने जीवन में भगवान का नाम संजोकर रखते हैं, तब तक हमें किसी भी संकट से घबराने की जरूरत नहीं होती। यह भजन हमें सच्ची भक्ति का महत्व समझाता है और हमें आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।

जब भी जीवन में अंधकार महसूस हो, हनुमान जी का स्मरण करें और इस भजन को गाकर उनके चरणों में समर्पित हो जाएं। उनकी कृपा से हर कठिनाई सरल हो जाएगी और जीवन में आनंद व शांति बनी रहेगी। जय श्री हनुमान!

Leave a comment