Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

नगर मे जोगी आया यशोदा के घर आया भजन लिरिक्स

Nagar Mie Jogi Aaya Yashoda Ke Ghar Aaya Bhajan Lyrics

​श्लोक –
ऊँचे ऊँचे मंदिर तेरे,
ऊँचा है तेरा धाम,
हे कैलाश के वासी भोले,
हम करते है तुझे प्रणाम।

नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया,
अजब है तेरी माया,
इसे कोई समझ ना पाया,
यशोदा के घर आया,
सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ।।

अंग विभूति गले रूँड माला,
शेषनाग लिपटायो,
बाँको तिलक भाल चंद्रमा,
घर घर अलख जगायो,
नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।
सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ।।

ले भिक्षा निकली नंदरानी,
कंचन थाल जडायो,
दो भिक्षा जोगी आसन जायों,
बालक मेरो डरायो,
नगर मे जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।
सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ।।

ना चाहिए तेरी दौलत दुनिया,
ना ही कंचन माया,
अपने लाला का दरश करा दे,
मै दर्शन को आया,
नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।
सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ।।

पाँच बार परिक्रमा करके,
श्रृंगी नाद बजायौ,
सूरदास बलिहारी कन्हैया की,
जुग जुग जिये तेरो लालों,
नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।
सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ।।

नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया,
अजब है तेरी माया,
इसे कोई समझ ना पाया,
यशोदा के घर आया,
सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ।।

Leave a comment