Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मुझको खाटू बुलाने लगा है

खाटू श्याम जी की भक्ति में जो एक बार लीन हो जाता है, वह बार-बार उनके दरबार में हाजिरी लगाने की इच्छा करता है। मुझको खाटू बुलाने लगा है भजन भी इसी भक्तिमय भावना को प्रकट करता है, जहाँ भक्त को अपने प्रिय श्याम बाबा का बुलावा महसूस होता है। यह भजन खाटू श्याम जी के प्रति अटूट प्रेम और उनकी अपार कृपा को दर्शाता है, जिससे हर भक्त का हृदय आनंद और भक्ति से भर जाता है। आइए, इस भजन को पढ़कर उनकी महिमा का अनुभव करें।

Mujhko Khatu Bulane Laga Hai

बाबा किरपा लुटाने लगा है,
मुझको खाटू बुलाने लगा है।।1।।

जब तलक श्याम को,
जानता था नहीं,
मैं चमत्कार को,
मानता था नहीं,
वो भरोसा बढ़ाने लगा है,
वो भरोसा बढ़ाने लगा है,
मुझको खाटु बुलाने लगा हैं,
बाबा किरपा लुटाने लगा है,
मुझको खाटु बुलाने लगा हैं।।2।

ऐसे बाबा का मुझको,
ये दर मिल गया,
जैसे बंजारे को,
अपना घर मिल गया,
मेरी दुनिया सजाने लगा है,
मेरी दुनिया सजाने लगा है,
मुझको खाटु बुलाने लगा हैं,
बाबा किरपा लुटाने लगा है,
मुझको खाटु बुलाने लगा हैं।।3।

मेरी हर उलझनों का,
है हल कर दिया,
वार मुझ पे जो आए,
विफल कर दिया,
साथ मेरा निभाने लगा है,
साथ मेरा निभाने लगा है,
मुझको खाटु बुलाने लगा हैं,
बाबा किरपा लुटाने लगा है,
मुझको खाटु बुलाने लगा हैं।।4।

ये मेरी जिंदगी,
पहले गुमनाम थी,
तूने ही तो ‘सचिन’ को,
है पहचान दी,
नाम जग में बनाने लगा है,
नाम जग में बनाने लगा है,
मुझको खाटु बुलाने लगा हैं,
बाबा किरपा लुटाने लगा है,
मुझको खाटु बुलाने लगा हैं।।5।

बाबा किरपा लुटाने लगा है,
मुझको खाटू बुलाने लगा है।।6।

श्याम बाबा के दरबार का बुलावा जिसे आ जाता है, वह निश्चय ही धन्य हो जाता है। उनकी कृपा से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मन भक्तिरस में लीन हो जाता है। बाबा की इस अपार महिमा को खाटू वाले श्याम बाबा तेरी महिमा न्यारी है, अब तो आ जा खाटू के श्याम, श्याम नाम के दीवाने देखो लाखों मिलेंगे, हे श्याम तेरा दीवाना आया है जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में डूबकर अपने जीवन को धन्य करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment