Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मुझे भोले द्वार पे बुला लीजिये भजन लिरिक्स

भगवान शिव के द्वार पर जाने की इच्छा हर भक्त के हृदय में बसती है। महादेव अपने भक्तों का आह्वान स्वयं करते हैं, और जो भी श्रद्धा से उन्हें पुकारता है, वे उसे अपने दरबार में आने का सौभाग्य प्रदान करते हैं। भजन मुझे भोले द्वार पे बुला लीजिए इसी भावना को प्रकट करता है, जहाँ एक भक्त शिव शंकर से प्रार्थना करता है कि उसे उनके पावन धाम में आने का अवसर मिले। आइए, इस भजन को पढ़कर शिव कृपा का अनुभव करें।

Mujhe Bhole Dwar per Bula Lijiye

मुझे भोले द्वार पे,
बुला लीजिये,
थोड़ा गुनाहगार पे,
दया कीजिये,
मेरी तक़दीर को,
जगा दीजिये,
थोड़ा गुनाहगार पे,
दया कीजिये।।

तुम्हे भूल जाता हूँ,
यही मेरी भूल है,
जो चाहे सजा दो,
मुझे तो कुबूल है,
पड़ा हूँ शरण में,
उठा लीजिये,
थोड़ा गुनाहगार पे,
दया कीजिये।।

तेरे दर पे आ गया हूँ,
सारी दुनिया छोड़ के,
विनय कर रहा हूँ,
दोई हाथ जोड़ के,
बस एक बार दर्शन,
दिखा दीजिये,
थोड़ा गुनाहगार पे,
दया कीजिये।।

अर्धअंग साथ में है,
गौरा महा रानिये,
तीनो लोक जानते है,
तुम हो बड़े दानिये,
दया को खजाना,
लुटा दीजिये,
थोड़ा गुनाहगार पे,
दया कीजिये।।

शंकर की गर्दन में,
नागों के हार है,
चन्द्रमा है शीश पर,
नंदी पे सवार है,
जरा मस्त डमरू,
बजा दीजिये,
थोड़ा गुनाहगार पे,
दया कीजिये।।

कभी भोले भांग के,
नशे में है झूमते,
कभी पीके गांजा,
मरघट में घूमते,
‘पदम्’ शिव को मन मे,
बिठा लीजिये,
थोड़ा गुनाहगार पे,
दया कीजिये।।

मुझे भोले द्वार पे,
बुला लीजिये,
थोड़ा गुनाहगार पे,
दया कीजिये,
मेरी तक़दीर को,
जगा दीजिये,
थोड़ा गुनाहगार पे,
दया कीजिये।।

भोलेनाथ अपने भक्तों की पुकार को सुनने वाले कृपालु देव हैं। जो भी प्रेम और श्रद्धा से उनके द्वार पर आने की प्रार्थना करता है, वे उसे अपनी शरण में ले लेते हैं। यदि आप शिव महिमा से जुड़े और भी भजनों का रसास्वादन करना चाहते हैं, तो सरकार तुम्हारे चरणों में, एक दीन भिखारी आया है, दर्शन दिया, मुझे दर्शन दिया, माँ गौरा माता है मेरी, पिता हैं भोलेनाथ जी, और मेरे भोले शंकर, तू ही सत्य, तू ही शिवम, तू ही सुंदरम जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव भक्ति में लीन हों। हर-हर महादेव! ????

Leave a comment