Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मृत्यु टले ना महाकाल के बिना

Mrityu Tale Na Mahakal Ke Bina

विघ्न टले ना गणपति के बिना,
मृत्यु टले ना महाकाल के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल टले ना महाकाल के बिना,
विघ्न टले ना……

वेद पुराणों में गाया है, ऋषि मुनियो ने बताया है,
गौरा पुजे ना गणपति के बिना,
महाकाल पुजे ना नंदी के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल टले ना महाकाल के बिना,
विघ्न टले ना……

रामायण में तुलसी ने गया है,
गा गा के सबको बताया है,
राम जी भजे ना कोई भोले के बिना,
भोले भजे ना कोई राम के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल टले ना महाकाल के बिना,
विघ्न टले ना……

दुनिया के ग्यानी और ध्यानी सुनो,
संतो महंतो की वाणी सुनो,
भाग्य लिखे ना कोई ब्रह्मा के बिना,
बदले ना भाग्य महाकाल के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल टले ना महाकाल के बिना,
विघ्न टले ना…..

एक बात मैंने समझ ली है,
सारी दुनिया को बता दी है,
शक्ति मिले ना मा गौरा के बिना,
मुक्ति मिले ना महाकाल के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल टले ना महाकाल के बिना,
विघ्न टले ना…….

Leave a comment