Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

म्हारी महाकाली के द्वारे ढोल बाजे है गरबा लिरिक्स

जब भक्तों के दिलों में भक्ति की लहर दौड़ती है और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ गरबा के रंग बिखरते हैं, तब माँ महाकाली के द्वार पर भक्तों की श्रद्धा और भी प्रबल हो जाती है। म्हारी महाकाली के द्वारे ढोल बाजे है एक ऐसा गरबा गीत है जो शक्ति, भक्ति और उल्लास का प्रतीक है। यह गीत माँ के दरबार में बजने वाले ढोल-नगाड़ों की गूंज को जीवंत कर देता है, जिससे हर भक्त का हृदय भक्ति में झूम उठता है।

Mhari Mahakali Ke Dware Dhol Baje Hai Garba Lyrics

म्हारी महाकाली के द्वारे,
ढोल बाजे है,
म्हारी महाकाली के द्वारें,
ढोल बाजे है,
बाजे है ढोल बाजे है,
बाजे है ढोल बाजे है,
माँ को डोंगरो प्यारो लागे है,
म्हारी महाकाली के द्वारें,
ढोल बाजे है।।

माँ के द्वारे सोनिडो आवे है,
माँ के द्वारे सोनिडो आवे है,
वो तो नथड़ी की जोड़ी लावे है,
माँ की नथड़ी प्यारी है,
म्हारी महाकाली के द्वारें,
ढोल बाजे है,
बाजे है ढोल बाजे है,
बाजे है ढोल बाजे है,
म्हारी महाकाली के द्वारें,
ढोल बाजे है।।

माँ के द्वारे मालीडो आवे है,
माँ के द्वारे मालीडो आवे है,
वो तो गुलाब नो गजरो लावे है,
वो तो गुलाब नो गजरो लावे है,
माँ को गजरो प्यारो लागे है,
म्हारी महाकाली के द्वारें,
ढोल बाजे है,
बाजे है ढोल बाजे है,
बाजे है ढोल बाजे है,
म्हारी महाकाली के द्वारें,
ढोल बाजे है।।

माँ के द्वारे जोशीडो आवे है,
माँ के द्वारे जोशीडो आवे है,
यो तो चुंदड़ी की जोड़ी लावे है,
यो तो चुंदड़ी की जोड़ी लावे है,
माँ की चुंदड़ी प्यारी लागे है,
म्हारी महाकाली के द्वारें,
ढोल बाजे है,
बाजे है ढोल बाजे है,
बाजे है ढोल बाजे है,
म्हारी महाकाली के द्वारें,
ढोल बाजे है।।

माँ के द्वारे मनियारो आवे है,
माँ के द्वारे मनियारो आवे है,
हाथी दांत नो चुड़लो लावे है,
हाथी दांत नो चुड़लो लावे है,
माँ के रमता प्यारो लागे है,
म्हारी महाकाली के द्वारें,
ढोल बाजे है,
बाजे है ढोल बाजे है,
बाजे है ढोल बाजे है,
म्हारी महाकाली के द्वारें,
ढोल बाजे है।।

म्हारी महाकाली के द्वारे,
ढोल बाजे है,
म्हारी महाकाली के द्वारें,
ढोल बाजे है,
बाजे है ढोल बाजे है,
बाजे है ढोल बाजे है,
माँ को डोंगरो प्यारो लागे है,
म्हारी महाकाली के द्वारें,
ढोल बाजे है।।

गरबा सिर्फ एक नृत्य नहीं, बल्कि माँ की भक्ति का एक जीवंत स्वरूप है। “म्हारी महाकाली के द्वारे ढोल बाजे है” जैसे गीत माँ के आशीर्वाद को पाने का एक अद्भुत माध्यम हैं। यदि आपको यह गरबा पसंद आया हो, तो “रामतो भमतो जाय आज माँ नो गरबो रमतो जाय”, “सवामन सोनो लायो सोनिडो”, “तू शक्ति है तू ज्वाला है मेरी बिगड़ी बनाने आ” जैसे अन्य गरबा गीत भी आपको भक्ति और आनंद से भर देंगे। माँ महाकाली की कृपा आप सभी पर बनी रहे और नवरात्रि का यह पर्व आपके लिए मंगलमय हो! जय माता दी!

Leave a comment