Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

म्हारा बालाजी सालासर वाला भजन लिरिक्स

म्हारा बालाजी सालासर वाला भजन हनुमान जी की महिमा का अद्भुत चित्रण है। यह भजन विशेष रूप से सालासर के बालाजी की दिव्यता और शक्ति को समर्पित है। भक्तों की सच्ची आस्था और भक्ति के साथ, बालाजी की कृपा से जीवन के हर संकट को पार किया जा सकता है। इस भजन के माध्यम से हम महसूस करते हैं कि सालासर वाले बालाजी सच्चे भक्तों के साथ हर पल हैं और उनकी हर प्रार्थना पूरी करते हैं।

Mhara Balaji Salasar Wala

म्हारा बालाजी सालासर वाला
सालासर लाग्यो दरबार,
बाला थारो प्यार चाहिए।।

बाबा में चाहु दर्शन थारा
थारे बिना अब ना होता गुजारा,
कबसे पड्यो थारे द्वार,
बाला थारो प्यार चाहिए
म्हारा बालाजी सालासर वाला,
सालासर लाग्यो दरबार,
बाला थारो प्यार चाहिए।।

मंदिर में थारी सेवा करूँगा,
झाड़ू करूँगा तेरा पानी भरूँगा
चाहे बीते जनम हजार,
म्हणे थारो प्यार चाहिए
म्हारा बाला जी सालासर वाला,
सालासर लाग्यो दरबार,
बाला थारो प्यार चाहिए।।

संकट मोचन नाम है थारो,
संकट से म्हने थे ही उबारो
म्हारा संकट देवो टार,
बाला थारो प्यार चाहिए
म्हारा बाला जी सालासर वाला,
सालासर लाग्यो दरबार,
बाला थारो प्यार चाहिए।।

थने छोड़के बाबा और कहाँ जाऊँ,
और केहि दुखड़ो सुनाऊ
थे ही करोगे बेडा पार,
बाला थारो प्यार चाहिए,
म्हारा बाला जी सालासर वाला
सालासर लाग्यो दरबार,
बाला थारो प्यार चाहिए।।

दास चिरंजी चरणा रो चाकर,
भोग लगावा थने आसन बिठाकर
विनती करा बारम्बार,
बाला थारो प्यार चाहिए
म्हारा बाला जी सालासर वाला,
सालासर लाग्यो दरबार,
बाला थारो प्यार चाहिए।।

म्हारा बालाजी सालासर वाला
सालासर लाग्यो दरबार,
बाला थारो प्यार चाहिए।।

म्हारा बालाजी सालासर वाला भजन हमें यह समझने में मदद करता है कि हनुमान जी की कृपा से कोई भी संकट मुश्किल नहीं होता। चाहे संकट मोचन हनुमान हो या राम के साथ जो हनुमान नहीं होते, इन सभी भजनों की तरह यह भजन भी भक्तों के दिल में विश्वास और भक्ति की भावना भरता है। सालासर वाले बालाजी की महिमा और उनके प्रति अनमोल आस्था हमारे जीवन को रोशन करती है और हमें यह याद दिलाती है कि वे हमेशा हमारे साथ हैं, हमें आशीर्वाद देने के लिए।

Leave a comment