Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

म्हारा अंगना पधारो गणपति भजन लिरिक्स

भगवान गणेश जी का स्वागत करना हर भक्त के लिए सौभाग्य की बात होती है। जब बप्पा हमारे आंगन में पधारते हैं, तो जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। म्हारा अंगना पधारो गणपति भजन में भक्तों की यही भावना प्रकट होती है, जहां वे प्रेम और श्रद्धा से गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत कर रहे हैं। यह भजन मन को भक्तिरस से सराबोर कर देता है और गणेश जी की कृपा का अनुभव कराता है। आइए, इस भक्तिपूर्ण भजन को करें और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Mhara Angana Padharo Ganpati Bhajan Lyrics

श्लोक –
वक्रतुण्ड महाकाय,
सूर्यकोटि समप्रभ,
निर्विघ्नं कुरु मे देव,
सर्वकार्येषु सर्वदा।

म्हारा अंगना पधारो गणपति,
रिद्धि सिद्धि के संग आओ गणराजा,
म्हारा गणराजा,
म्हारा अँगना पधारो गणपति।।

मुसक सवारी आओं गजानंद,
आओ गजानंद बैठो सिंहासन,
लडूअन का भोग लगाऊं,
म्हारा गणराजा,
म्हारा अँगना पधारो गणपति।।

विघ्न को हरना मंगल करना,
मंगल करना सब दुःख हरना,
पान फुल और हार चडाऊ,
म्हारा गणराजा,
म्हारा अँगना पधारो गणपति।।

खुशियों के तुम सार गजानंद,
कर दो बेडा पार गजानंद,
तेरी महिमा अपरम्पार हो,
म्हारा गणराजा,
म्हारा अँगना पधारो गणपति।।

म्हारा अँगना पधारों गणपति,
रिद्धि सिद्धि के संग आओ गणराजा,
म्हारा गणराजा,
म्हारा अँगना पधारो गणपति।।

भगवान गणेश जी की कृपा से जीवन के सभी विघ्न दूर हो जाते हैं और हर कार्य सफल होता है। उनकी भक्ति से मन को शांति और आत्मा को आनंद प्राप्त होता है। गणेश जी की कृपा को और अधिक अनुभव करने के लिए “आयो गजानन सिद्धिविनायक गणनायक गण देवा”, “गजानंद आओ, तुम्हें हम मनाए”, “थाने प्रथम मनावा आज, ओ म्हारा गणायक महाराज” जैसे अन्य भक्तिमय भजनों को भी करें और अपने मन को भक्तिरस से सराबोर करें। ????????

Leave a comment