Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

म्हाने खाटू माहि बुलाल्यो जी श्याम धणी

जब मनुष्य जीवन के संघर्षों से थक जाता है, तो एक ही स्थान पर उसे सच्चा सुकून मिलता है – खाटू धाम में, श्याम बाबा के चरणों में। म्हाने खाटू माहि बुलाल्यो जी श्याम धणी भजन उसी भक्त की पुकार है जो अपने आराध्य के बुलावे को महसूस करता है और उनके धाम में जाने की अधीरता से भरा हुआ है। खाटू श्याम की कृपा जिस पर बरसती है, वह स्वयं को उनके चरणों में समर्पित किए बिना नहीं रह सकता। आइए, इस भजन को पढ़ें और इस भक्ति भाव में रम जाएं।

Mhane Khatu Mahi Bulalyo Ji Shyam Dhani

याद करां थारी बातां ने,
नींद ना आवे रातां ने,
म्हाने खाटू माहि बुलाल्यो,
जी श्याम धणी।।1।।

पंख जो होता म्हारो बाबा,
खाटू में उड़ आतो जी,
व्याकुल मन ने श्याम धणी मैं,
थारो दर्श करातो जी,
दिखलाओ दातारी थे,
सुणल्यो अर्जी म्हारी थे,
म्हानें खाटू माहि बुला ल्यो,
जी श्याम धणी।।2।।

रो रो थारी याद में दाता,
आंख्यां दुखन लागी है,
कद होसी म्हारे श्याम का दर्शन,
मन मा याही लागी है,
नैणा माहि नीर बहे,
बांध्या भी ना धीर बंधे,
म्हानें खाटू माहि बुला ल्यो,
जी श्याम धणी।।3।।

थाने बिन देख्यां ओ बाबा,
चैन कठे भी आवे ना,
बाबा थारी याद या म्हारी,
जान कदे ले जावे ना,
क्यूँ ना दर्शन दिखलावे,
माधव ने यूँ तरसावे,
म्हानें खाटू माहि बुला ल्यो,
जी श्याम धणी।।4।।

याद करां थारी बातां ने,
नींद ना आवे रातां ने,
म्हाने खाटू माहि बुलाल्यो,
जी श्याम धणी।।5।।

श्याम बाबा का दरबार भक्तों को अपने स्नेह से बुलाता है, जहाँ हर दुख, हर पीड़ा समाप्त हो जाती है। जब बाबा बुलाते हैं, तो कोई भी शक्ति उनके भक्त को रोक नहीं सकती। यही भाव हमें हर ग्यारस को बाबा तेरे धाम आऊँगा, खाटू दूर है मगर खाटू वाला नहीं, चलूंगी तेरे संग रसिया हो रंग रसिया और ग्यारस में तुम एक बार खाटू जाकर देख लो जैसे भजनों में भी मिलता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम प्रेम में डूब जाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment