Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरी नैया पार लगेगी माँ खड़ी है तू उस पार लिरिक्स

जीवन रूपी सागर में जब भक्त की नैया डगमगाने लगती है, तो माँ अपनी कृपा से उसे पार लगा देती हैं। “मेरी नैया पार लगेगी, माँ खड़ी है तू उस पार” भजन इसी विश्वास को दर्शाता है कि माँ अपने भक्तों का कभी साथ नहीं छोड़तीं। जब भक्त सच्चे मन से माँ को पुकारता है, तो वे उसकी नैया को भवसागर से पार लगाकर उसे सुख और शांति का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। यह भजन माँ की अटूट करुणा और भक्तों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है।

Meri Naiya Par Lagegi Maa Khadi Hai Tu Uas Par

मेरी नैया पार लगेगी,
माँ खड़ी है तू उस पार,
ना कोई माझी साथ में,
ना हाथों पतवार।।

जीवन रूपी नाव भवानी,
चलती तेरे दम पे माँ,
रहे बरसता यूँ ही दादी,
प्यार तुम्हारा हमपे माँ,
माँ बनकर रहना यूँ ही,
माँ बनकर रहना यूँ ही,
नैया की खेवनहार,
ना कोई माझी साथ में,
ना हाथों पतवार।।

मुझे यकीं है बिन बोले ही,
दादी दौड़ी आएगी,
मझधारों में अटकी नैया,
आके पार लगाएगी,
ये अटल भरोसा मेरा,
ये अटल भरोसा मेरा,
मेरे जीवन का आधार,
ना कोई माझी साथ में,
ना हाथों पतवार।।

नैनो की पुतली में दादी,
हर पल तेरा बसेरा है,
‘हर्ष’ कहे तुमसे जीवन में,
हरदम नया सवेरा है,
दे स्पर्श तेरे हाथों का,
दे स्पर्श तेरे हाथों का,
कर ‘स्वाति’ का उद्धार,
Bhajan Diary Lyrics,
ना कोई माझी साथ में,
ना हाथों पतवार।।

मेरी नैया पार लगेगी,
माँ खड़ी है तू उस पार,
ना कोई माझी साथ में,
ना हाथों पतवार।।

Singer – Swati Agarwal

माँ के चरणों में समर्पण से जीवन की हर बाधा दूर हो जाती है और भक्त का हर सपना साकार होता है। माँ की कृपा से ही नैया किनारे तक पहुँचती है और भक्त को सच्चा मार्गदर्शन मिलता है। यदि यह भजन आपकी भक्ति को और गहरा कर दे, तो ध्यानु की तरह अम्बे मेरा नाम अमर कर दो जैसे अन्य भक्तिमय गीत भी आपकी श्रद्धा को और प्रगाढ़ कर सकते हैं। माँ दुर्गा की कृपा से सबका जीवन आनंदमय हो! जय माता दी! ????

Leave a comment