Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरी ज़िंदगी है सिर्फ़ मेरे राम के लिए भजन लिरिक्स

भगवान श्रीराम के चरणों में सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने का भाव ही सच्ची भक्ति की पराकाष्ठा है। मेरी ज़िंदगी है सिर्फ़ मेरे राम के लिए भजन हमें उसी अनन्य प्रेम और अटूट श्रद्धा का अनुभव कराता है, जो भक्तों के हृदय में प्रभु श्रीराम के प्रति विद्यमान है। इस भजन के मधुर शब्दों में भक्ति की गहराई और आत्मसमर्पण की भावना झलकती है, जो हमारे मन को प्रभु की भक्ति में लीन कर देती है।

Meri Jindagi Hai Sirf Mere Ram Ke Liye

वक़्त चाहिए ना मुझको,
आराम के लिए
मेरी ज़िंदगी है सिर्फ़,
मेरे राम के लिए
वीराने में राम ना भाए,
दो दो नैना नीर बहाए
कैसे मन को मनाऊं,
विश्राम के लिए
मेरी ज़िंदगी हैं सिर्फ़,
मेरे राम के लिए।।

टूट गये उम्मीदों के धागे,
रो रो कटे दिन रैना
राम लला मेरे बेघर बैठे,
कैसे मिले अब चैना
लेलो लेलो मेरी जान,
करो पर मंदिर का निर्माण
सौ सौ कुर्बनियाँ दो,
इस काम के लिए
मेरी ज़िंदगी हैं सिर्फ़,
मेरे राम के लिए।।

जिसने बनाया सारे जहाँ को,
वो बसता घट घट में
आज वही लाचार सा क्यूँ है,
क्यूँ चुप है संकट में
आओ आओ वीर बजरंगी,
तुम्ही हो श्री राम के संगी
और किसको बुलाऊँ,
इंतेज़ाम के लिए
मेरी ज़िंदगी हैं सिर्फ़,
मेरे राम के लिए।।

वक़्त चाहिए ना मुझको,
आराम के लिए
मेरी ज़िंदगी है सिर्फ़,
मेरे राम के लिए
वीराने में राम ना भाए,
दो दो नैना नीर बहाए
कैसे मन को मनाऊं,
विश्राम के लिए
मेरी ज़िंदगी हैं सिर्फ़,
मेरे राम के लिए।।

श्रीराम की महिमा अपरंपार है, और उनकी भक्ति में डूब जाना ही इस जीवन का सच्चा सार है। मेरी ज़िंदगी है सिर्फ़ मेरे राम के लिए जैसे भजन हमें प्रभु की ओर ले जाने का माध्यम बनते हैं। यदि आपको यह भजन भावविभोर कर रहा है, तो श्रीराम की कृपा को महसूस करने के लिए अन्य राम भजनों को भी अवश्य पढ़ें और प्रभु के प्रेम में डूब जाएं। जय श्रीराम! ????✨

Leave a comment