Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरी होगी जरूर सुनवाई माँ तेरे सच्चे दरबार में लिरिक्स

मेरी होगी जरूर सुनवाई माँ तेरे सच्चे दरबार में भजन भक्तों के अटूट विश्वास और माँ की कृपा की अनुभूति को दर्शाता है। जब कोई सच्चे मन से माँ के दरबार में आता है, तो उसकी हर प्रार्थना सुनी जाती है। यह भजन माँ के अनंत प्रेम, दयालुता और भक्तों के प्रति उनकी ममता को उजागर करता है, जिससे श्रद्धालुओं के मन में भक्ति का भाव और प्रबल हो जाता है।

Meri Hogi Jarur Sunwayi Maa Tere Sachche Darbar Me

मेरी होगी जरूर सुनवाई,
माँ तेरे सच्चे दरबार में,
बड़ी आशा से झोली फैलाई,
माँ तेरे सच्चे दरबार में।1।

इस जग की माँ देखि अजब रीत है,
मतलब का यहाँ हर कोई मीत है,
आके आवाज मैंने लगाई,
माँ तेरे सच्चे दरबार में,
बड़ी आशा से झोली फैलाई,
माँ तेरे सच्चे दरबार में।2।

तेरे दर पे माँ दुखड़े मिटे पल में,
आसरा मिलता माता के आँचल में,
मुझको उम्मीद दी है दिखाई,
माँ तेरे सच्चे दरबार में,
बड़ी आशा से झोली फैलाई,
माँ तेरे सच्चे दरबार में।3।

कुछ भी मुझको नहीं अब है माँ कामना,
जब पुकारूँ आ ‘लख्खा’ का हाथ थामना,
ज्योति आके ‘सरल’ ने जगाई,
माँ तेरे सच्चे दरबार में,
बड़ी आशा से झोली फैलाई,
माँ तेरे सच्चे दरबार में।4।

मेरी होगी जरूर सुनवाई,
माँ तेरे सच्चे दरबार में,
बड़ी आशा से झोली फैलाई,
माँ तेरे सच्चे दरबार में।5।

माँ के दरबार में हर भक्त की पुकार सुनी जाती है, क्योंकि वे अपने बच्चों पर सदा कृपा बरसाती हैं। माँ दुर्गा की महिमा अपरंपार है, और उनकी भक्ति से जीवन के सारे दुःख दूर हो जाते हैं। यदि आप माँ की कृपा को अनुभव करना चाहते हैं, तो “[मैया शेरोवाली तेरे द्वार जो आते हैं]” जैसे भजनों को भी सुनें और माँ की महिमा को महसूस करें। जय माता दी! ????✨

Leave a comment