Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरी बालाजी सुनेंगे फरियाद बालाजी ज़रूर सुनेंगे लिरिक्स

मेरी बालाजी सुनेंगे फरियाद, बालाजी ज़रूर सुनेंगे भजन भक्तों की अटूट श्रद्धा और विश्वास को दर्शाता है। यह भजन हमें यह सिखाता है कि जब कोई सच्चे मन से बालाजी महाराज की अराधना करता है और अपने दिल की बात उनसे कहता है, तो वे अवश्य सुनते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। बालाजी महाराज अपने भक्तों की हर पुकार का उत्तर देते हैं और उनकी समस्त कठिनाइयों को हर लेते हैं। यह भजन भक्तों के मन में भक्ति, आशा और आत्मविश्वास को जागृत करता है।

Meri Balaji sunenge Fariyad Balaji Jarur sunenge

मेरी बालाजी सुनेंगे फरियाद,
बालाजी ज़रूर सुनेंगे
अब होगी नैया पार,
अब बनेंगे सारे काम
अब मौज बहारें साल,
बालाजी ज़रूर सुनेंगे
मेरी बालाजी सुनेगे फरियाद,
बालाजी ज़रूर सुनेंगे।।

पार लगावे सबको बाबा,
बाब सबके भाग्य विधाता
अब कृपा दृष्टि साथ,
अब है चरणों की आस
श्री राम दुलारे साथ,
बालाजी ज़रूर सुनेंगे
मेरी बालाजी सुनेगे फरियाद,
बालाजी ज़रूर सुनेंगे।।

आस है हमको बाबा तेरी,
श्री राम के प्यारे सुनलो मेरी
सुनो ‘सचिन’ की ये अरदास,
मेरी पूरी करदो आस
तुम भक्तों के हर दम साथ,
बालाजी ज़रूर सुनेंगे
मेरी बालाजी सुनेगे फरियाद,
बालाजी ज़रूर सुनेंगे।।

मेरी बालाजी सुनेंगे फरियाद,
बालाजी ज़रूर सुनेंगे
अब होगी नैया पार,
अब बनेंगे सारे काम
अब मौज बहारें साल,
बालाजी ज़रूर सुनेंगे
मेरी बालाजी सुनेगे फरियाद,
बालाजी ज़रूर सुनेंगे।।

बालाजी महाराज की महिमा अपरंपार है और यह भजन हमें यह एहसास कराता है कि उनकी कृपा से कोई भी भक्त कभी निराश नहीं होता। जब हम पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ उनकी शरण में जाते हैं, तो वे हमारी हर समस्या का समाधान कर देते हैं और हमारे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करते हैं। बालाजी महाराज दयालु और कृपालु हैं, जो अपने भक्तों की सच्चे हृदय से की गई पुकार को कभी अनसुना नहीं करते।

Leave a comment