Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरे श्याम का उत्सव है भक्तो तुम्हें आना है

श्याम बाबा के भक्तों के लिए हर दिन एक उत्सव के समान होता है, लेकिन जब विशेष अवसर आता है, तो भक्ति और आनंद की लहर और भी प्रबल हो जाती है। मेरे श्याम का उत्सव है, भक्तों तुम्हें आना है भजन इसी भाव को प्रकट करता है, जहाँ भक्तगण प्रेम और श्रद्धा से बाबा के उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा के भक्तिमय उत्सव में स्वयं को समर्पित करें।

Mere Shyam Ka Utsav Hai Bhakto Tumhe Aana Hai

मेरे श्याम का उत्सव है,
भक्तो तुम्हें आना है,
बड़े प्रेम से मिलकर के,
बाबा को रिझाना है,
मेरे श्याम का उत्सव हैं,
भक्तो तुम्हें आना है।।1।।

दरबार सजायेंगे,
तुझे बनडा बनायेंगे,
चुन चुनकर फुलों से,
तेरे गजरे बनाएँगे,
महके दरबार तेरा,
वो इत्तर लगाना है,
मेरे श्याम का उत्सव हैं,
भक्तो तुम्हें आना है।।2।।

प्रेमी सब आएंगे,
अरदास लगाएंगे,
झोली फेलाएंगे,
भर कर ले जाएंगे,
कभी कम ना पड़े बाबा,
तेरा ऐसा खजाना है,
मेरे श्याम का उत्सव हैं,
भक्तो तुम्हें आना है।।3।।

मैं अर्जी लगाता हूं,
प्रभु तुमको बुलाता हूं,
चरणों में तेरे बाबा,
मैं शीश झुकाता हूँ,
‘शर्मा’ का मान प्रभु,
तुम्हें आज बढ़ाना है,
मेरे श्याम का उत्सव हैं,
भक्तो तुम्हें आना है।।4।।

मेरे श्याम का उत्सव है,
भक्तो तुम्हें आना है,
बड़े प्रेम से मिलकर के,
बाबा को रिझाना है,
मेरे श्याम का उत्सव हैं,
भक्तो तुम्हें आना है।।5।।

श्याम बाबा का उत्सव प्रेम और आनंद का प्रतीक है, जहाँ भक्तगण उनके नाम के रंग में रंग जाते हैं। उनकी इस दिव्यता और भक्ति की महिमा को खाटू वाले श्याम बाबा तेरी महिमा न्यारी है, अब तो आ जा खाटू के श्याम, श्याम नाम के दीवाने देखो लाखों मिलेंगे, जिसको ये दुनिया हराए, उसे श्याम जिताए जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर उनकी कृपा का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment