Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरे साईं की अद्भुत है माया देखो पानी से दीप जलाया लिरिक्स

साईं बाबा की लीला अपरंपार है, जो भक्तों को चमत्कारों के माध्यम से उनकी दिव्यता का अनुभव कराती है। “मेरे साईं की अद्भुत है माया, देखो पानी से दीप जलाया” भजन साईं बाबा के उस चमत्कार को याद दिलाता है, जब उन्होंने अपने भक्तों को यह दिखाया कि श्रद्धा और सबूरी के बल पर असंभव भी संभव हो सकता है।

Mere Sai Ki Adbhut Hai Maya Dekho Pani Se Deep Jalaya

मेरे साईं की अद्भुत है माया,
मेरे सतगुरु की अद्भुत है माया,
देखो पानी से दीप जलाया,
ॐ श्री साईं नमो नमः,
जय श्री साईं नमो नमः,
शिरडी साईं नमो नमः,
सद्गुरु साईं नमो नमः।।

एक फकीरा था शिरडी में आया,
नीम के निचे डेरा लगाया,
कभी राम कभी श्याम बुलाया,
कभी राम कभी श्याम बुलाया,
देखो पानी से दीप जलाया,
मेरे सतगुरु की अद्भुत है माया,
देखो पानी से दीप जलाया,
ॐ श्री साईं नमो नमः,
जय श्री साईं नमो नमः,
शिरडी साईं नमो नमः,
सद्गुरु साईं नमो नमः।।

कोई इनको अवतार बुलाए,
इनका भेद कोई जान ना पाए,
कोई जाने ना साईं की माया,
कोई जाने ना साईं की माया,
देखो पानी से दीप जलाया,
मेरे सतगुरु की अद्भुत है माया,
देखो पानी से दीप जलाया,
ॐ श्री साईं नमो नमः,
जय श्री साईं नमो नमः,
शिरडी साईं नमो नमः,
सद्गुरु साईं नमो नमः।।

काटा सांप का वापस जिलाये,
सबका मालिक है एक बताए,
भक्ति का है मार्ग दिखाया,
भक्ति का है मार्ग दिखाया,
देखो पानी से दीप जलाया,
मेरे सतगुरु की अद्भुत है माया,
देखो पानी से दीप जलाया,
ॐ श्री साईं नमो नमः,
जय श्री साईं नमो नमः,
शिरडी साईं नमो नमः,
सद्गुरु साईं नमो नमः।।

मेरे साई की शिरडी है प्यारी,
द्वारिकामाई स्वर्गो से न्यारी,
जिसने जो माँगा शिरडी में पाया,
जिसने जो माँगा शिरडी में पाया,
देखो पानी से दीप जलाया,
मेरे सतगुरु की अद्भुत है माया,
देखो पानी से दीप जलाया,
ॐ श्री साईं नमो नमः,
जय श्री साईं नमो नमः,
शिरडी साईं नमो नमः,
सद्गुरु साईं नमो नमः।।

मेरे साईं की अद्भुत है माया,
मेरे सतगुरु की अद्भुत है माया,
देखो पानी से दीप जलाया,
ॐ श्री साईं नमो नमः,
जय श्री साईं नमो नमः,
शिरडी साईं नमो नमः,
सद्गुरु साईं नमो नमः।।

साईं बाबा की माया और उनकी कृपा को समझने के लिए हमें उनकी भक्ति में निरंतर लगे रहना चाहिए। उनके प्रेम और आशीर्वाद को और गहराई से अनुभव करने के लिए अन्य भजनों को भी पढ़ें, जैसे “साईं नाथ तेरी महिमा सारे जग से निराली है”, “मेरे साईं, तेरी शिरडी बहुत अब याद आती है”, “मन लागो एक फ़क़ीर से, एक जोगी की तस्वीर से” और “बड़ी दूर से हैं आए, कुछ गम तुझे सुनाने साईं”। साईं बाबा की भक्ति में रमकर उनके अनंत प्रेम का अनुभव करें। ????✨

Leave a comment