Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरे भोले की कृपा से सब काम हो रहा है भजन लिरिक्स

मेरे भोले की कृपा से सब काम हो रहा है पढ़ने जा रहे हैं, वह भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद को श्रद्धा से व्यक्त करता है। यह भजन यह संदेश देता है कि भगवान शिव के आशीर्वाद से हमारे जीवन के सभी कार्य सरल हो जाते हैं। उनके आशीर्वाद के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता।

Mere Bhole Ki Kripa Se Sab Kaam Ho Raha Hai Bhajan Lyrics

मेरे भोले की कृपा से,
सब काम हो रहा है,
करते है भोले बाबा,
करते है भोले बाबा,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरे भोलें की कृपा से,
सब काम हो रहा है।।

जीवन के मेरे हर दुःख,
मिटते ही जा रहे है,
जिस राह में थे कांटे,
वहां फूल खिल रहे है,
तेरी दया से अब तो,
हर काम बन रहा है,
करते है भोले बाबा,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरे भोलें की कृपा से,
सब काम हो रहा है।।

तेरा हाथ हो जो हम पर,
फिर क्या मुझे कमी है,
मेरी सांसो को नहीं अब,
कोई और आरजू है,
तेरा प्यार जो मिला अब,
राहत सा आ रहा है,
करते है भोले बाबा,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरे भोलें की कृपा से,
सब काम हो रहा है।।

तुम तो जगत के स्वामी,
तुम को ना पार पाऊं,
तुमसे की है मोहब्बत,
तुम बिन कहाँ मैं जाऊं,
तेरी भक्ति में मेरा मन,
निर्मल हो रहा है,
करते है भोले बाबा,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरे भोलें की कृपा से,
सब काम हो रहा है।।

मेरे भोले की कृपा से,
सब काम हो रहा है,
करते है भोले बाबा,
करते है भोले बाबा,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरे भोलें की कृपा से,
सब काम हो रहा है।।

“मेरे भोले की कृपा से सब काम हो रहा है” भजन में भगवान शिव की अनंत कृपा का वर्णन किया गया है। जब भगवान शिव की दया और आशीर्वाद हमारे जीवन में होते हैं, तो हर कार्य में सफलता मिलती है और हमारे जीवन में शांति का वास होता है। जो व्यक्ति इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह भगवान शिव की कृपा से अपने जीवन की कठिनाइयों को पार कर सकता है और जीवन में समृद्धि पा सकता है। यदि आपको यह भजन पसंद आया हो, तो “महाकाल की कृपा से संसार चल रहा है”, “शिव तुम कितने सुंदर हो”, “भोले बाबा की सवारी आई रे” और “बोल बम बोल बम बोले जा” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़े। इन भजनों से आपकी भक्ति और भी गहरी होगी।


Leave a comment