Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरे बालाजी सरकार के तो रंग निराले भजन लिरिक्स

मेरे बालाजी सरकार के तो रंग निराले भजन में बालाजी यानी हनुमान जी के अद्वितीय रूप और शक्ति का वर्णन किया गया है। यह भजन हनुमान जी की विशेषताओं और उनके रुतबे को प्रदर्शित करता है, जो हर भक्त के जीवन को रोशन करते हैं। हनुमान जी की पूजा से भक्तों को हर मुश्किल से मुक्ति मिलती है और उनका जीवन सुखमय बनता है।

Mere Balaji Sarkar Ke To Rang Nirale Bhajan Lyrics

मेरे बालाजी सरकार, के तो रंग निराले,
दया द्रष्टि करते सब पर, मेहंदीपुर वाले है,
मेरें बालाजी सरकार, के तो रंग निराले।1।

रूप रंग है लाल लाल है,
कही तू काला काला,
मेहंदीपुर में सजके बैठा,
माँ अंजनी का लाला,
राम नाम की जपते रहते,
हरदम कंठी माला,
दर्शन मात्र से खुल जाता है,
बंद किस्मत का ताला,
लाखो की संख्या में,
आने जाने वाले है,
मेरें बालाजी सरकार,
के तो रंग निराले।2।

बल की कोई नहीं है सीमा,
ऐसे है बलधारी,
भुत प्रेत सब थर थर कांपे,
देख गदा बस भारी,
जिनकी चोखट पे आते,
जाते है सब नर नारी,
संकट मोचन संकट हरते,
जाने दुनिया सारी,
सोने की लंका को स्वयं,
जलाने वाले है,
मेरें बालाजी सरकार,
के तो रंग निराले।3।

बालाजी संग प्रेतराज,
भैरव का दर्शन पाएं,
लड्डू चावल उड़द से,
तीनो देव को भोग लगाएं,
श्रध्दा सुमन चढ़ा के,
अपना मन वांछित फल पाएं,
जिसके चरणों में धर ‘धीरज’,
अपना शीश झुकाएं,
‘अंजलि’ के स्वर में,
सब के सब गाने वाले है,
मेरें बालाजी सरकार,
के तो रंग निराले।4।

मेरे बालाजी सरकार, के तो रंग निराले,
दया द्रष्टि करते सब पर, मेहंदीपुर वाले है,
मेरें बालाजी सरकार, के तो रंग निराले।5।

इस भजन के माध्यम से हम बालाजी की महिमा का गुणगान करते हैं और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति की कामना करते हैं। हनुमान जी की कृपा से हर संकट दूर हो जाता है और उनका आशीर्वाद सदा हमारे साथ रहता है। जय बजरंगबली!

Leave a comment