Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरा कर दो बेड़ा पार भोले शंकर जी

Mera Kar Do Beda Paar Bhole Shankar Ji

मेरा कर दो बेड़ा पार भोले शंकर जी,
मैं आई तेरे द्वार भोले शंकर जी,
शंकर जी शंभू जी,
मेरा कर दो बेड़ा पार भोले शंकर जी….

भोला भाला नाम तुम्हारा,
पतित जनों को तारणहारा,
मेरा भी करो उद्धार भोले शंकर जी,
शंकर जी शंभू जी,
मेरा कर दो बेड़ा पार भोले शंकर जी….

जो भी तुम्हारी शरण में आया,
उसका तुमने कष्ट मिटाया,
तेरे सर गंगा की धार भोले शंकर जी,
शंकर जी शंभू जी,
मेरा कर दो बेड़ा पार भोले शंकर जी….

द्वार तुम्हारा मोक्ष का द्वारा,
दर्शन को आता जग सारा,
तेरा नाम जपे संसार भोले शंकर जी,
शंकर जी शंभू जी,
मेरा कर दो बेड़ा पार भोले शंकर जी….

फूल चढ़ाऊ तेरी ज्योत जलाऊ,
निस दिन तेरा ध्यान लगाऊं,
दे दो दर्शन एक बार भोले शंकर जी,
शंकर जी शंभू जी,
मेरा कर दो बेड़ा पार भोले शंकर जी….

Leave a comment