Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

माता तुझको चढ़ाऊँ चोला लाल रे भजन लिरिक्स

Mata Tujhko Chadhaun Chola Lal Re Bhajan Lyrics

मेरी मैया, मैया,
मेरी मात रे,
माता तुझको चढ़ाऊँ चोला लाल रे,
चोला लाल रे, ओ मेरी मैया,
मेरी मात रे,
आजा तुझको चढ़ाऊँ चोला लाल रे,
चोला लाल रे, ओ मेरी मैया।।

बैठे है दर पे आके,
आशा पुगा दो, आशा पुगा दो,
प्यासे है नैना इन्हे,
दर्शन करा दो, दर्शन करा दो,
ले लो खबरिया प्यासी नजरिया,
होकर शेर सवार रे,
माता तुझको चढ़ाए चोला लाल रे,
चोला लाल रे, ओ मेरी मैया,
मेरी मात रे,
आजा तुझको चढ़ाऊँ चोला लाल रे,
चोला लाल रे, ओ मेरी मैया।।

कर के दया तूने,
ध्यानु को तारा, ध्यानु को तारा,
इस बेसहारा ने,
तुझको पुकारा, तुझको पुकारा,
तू ही नैया तू ही खिवैया,
बेडा लगा दे पार माँ,
माता तुझको चढ़ाए चोला लाल रे,
चोला लाल रे, ओ मेरी मैया,
मेरी मात रे,
आजा तुझको चढ़ाऊँ चोला लाल रे,
चोला लाल रे, ओ मेरी मैया।।

भेंटे गाए ‘कन्हैया’ माँ तेरा,
‘कन्हैया’ माँ तेरा,
सरस्वती माँ का,
लेके सहारा, लेके सहारा,
हाथों अपने विणा सधाए,
आ जाओ इक बार रे,
माता तुझको चढ़ाए चोला लाल रे,
चोला लाल रे, ओ मेरी मैया,
मेरी मात रे,
आजा तुझको चढ़ाऊँ चोला लाल रे,
चोला लाल रे, ओ मेरी मैया।।

माता तुझको चढ़ाऊँ चोला लाल रे,
चोला लाल रे, ओ मेरी मैया,
मेरी मात रे,
आजा तुझको चढ़ाऊँ चोला लाल रे,
चोला लाल रे, ओ मेरी मैया।।

Leave a comment