Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

माता अंजनी के लाल तेरी कोई ना मिसाल लिरिक्स

माता अंजनी के लाल, तेरी कोई ना मिसाल भजन श्री हनुमान जी की अद्वितीय शक्ति, भक्ति और पराक्रम का गुणगान करता है। माता अंजनी के पुत्र हनुमान जी केवल बल, बुद्धि और विद्या के दाता ही नहीं, बल्कि संकटमोचन भी हैं, जो अपने भक्तों के हर कष्ट हर लेते हैं। यह भजन उनकी अपार महिमा और उनके दिव्य स्वरूप को समर्पित है, जो हर युग में भक्तों के रक्षक रहे हैं।

Mata Anjani Ke Laal Teri Koi Na Misal Lyrics

सियाराम जी के चरणों के, दास बालाजी,
भक्तों के सदा रहते, पास बालाजी,
श्री राम जी के दूत, बड़े खास बालाजी,
तेरे दम से चले, मेरी सांस बालाजी,
तेरा सालासर दरबार, तने पूजे यो संसार,

तेरी गूंजे जय जयकार, मन्ने अच्छा लागे सै,
माता अंजनी के लाल, तेरी कोई ना मिसाल,
तेरा चोला लाल लाल, मन्ने अच्छा लागे सै,
तेरे तन में है राम, तेरे मन में है राम,
तन्ने कहना राम राम, मन्ने अच्छा लागे सै।।

मैं तो हो गया था बड़ा, मजबूर बालाजी,
चरणों से हो गया था, दूर बालाजी,
तेरे नाम का यो चढ़ गया, सरूर बालाजी,
तेरी भक्ति से होया, मशहूर बालाजी,

तूने भर दी मेरी गोज, तेरी कृपा से मौज,
तेरे दर पे आना रोज, मन्ने अच्छा लागे सै,
तेरे तन में है राम, तेरे मन में है राम,
तन्ने कहना राम राम, मन्ने अच्छा लागे सै।।

इतना तो मेरा ना था, ब्योत बालाजी,
अपणा ने मारी, मेरे चोट बालाजी,
चूरमे का लाया, मन्ने भोग बालाजी,
घर में जलाई तेरी, ज्योत बालाजी,
मेरा चाल्या कारोबार, जबसे आया तेरे द्वार,
होया सुखी परिवार, मन्ने अच्छा लागे सै।।

तेरे ऊंचे ऊंचे देखूं जो, निशान बालाजी,
दिल में जगे सै, अरमान बालाजी,
तन्ने जग में करी है, ऊंची शान बालाजी,
देख दुनिया बड़ी है, परेशान बालाजी,
‘नरसी’ धरता तेरा ध्यान, अटकी तेरे में ही जान,
‘मित्तल’ करता गुणगान, मन्ने अच्छा लगे से,
मन्ने अच्छा लागे सै।।

सियाराम जी के चरणों के, दास बालाजी,
भक्तों के सदा रहते, पास बालाजी,
श्री राम जी के दूत, बड़े खास बालाजी,
तेरे दम से चले, मेरी सांस बालाजी,
तेरा सालासर दरबार, तने पूजे यो संसार,
तेरी गूंजे जय जयकार, मन्ने अच्छा लागे सै,
माता अंजनी के लाल, तेरी कोई ना मिसाल,
तेरा चोला लाल लाल, मन्ने अच्छा लागे सै,
तेरे तन में है राम, तेरे मन में है राम,
तन्ने कहना राम राम, मन्ने अच्छा लागे सै।।

जब भी जीवन में कोई परेशानी आए, तो बजरंगबली का स्मरण करें, उनकी भक्ति करें, और सच्चे मन से “जय हनुमान” का जाप करें। वे सदा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और उन्हें हर संकट से उबारते हैं। जय श्रीराम! जय बजरंगबली! ????????

Leave a comment