Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मात मेरी वीणा वादिनी री तेरी महिमा सब ते न्यारी लिरिक्स

मात मेरी वीणा वादिनी री तेरी महिमा सब ते न्यारी भजन माँ सरस्वती की महिमा का गुणगान करता है। यह भजन भक्तों के हृदय में भक्ति और श्रद्धा का संचार करता है, क्योंकि माँ सरस्वती ही हमें ज्ञान, बुद्धि और संगीत का वरदान देती हैं। जब भी हम जीवन में सही दिशा की तलाश में होते हैं, तब माँ की कृपा से ही हमें राह मिलती है।

Mat Meri Vina Vadini Ri Teri Mahima Sab Te Nyari Lyrics

मात मेरी वीणा वादिनी री,
तेरी महिमा सब ते न्यारी,
मात मेरी भोली भाली री,
तेरी महिमा सब ते न्यारी।।

तन पे तेरे धोली साड़ी,
धोले हंस की करे सवारी,
कमंडल तेरी निशानी री,
तेरी महिमा सब ते न्यारी,
मात मेरी विणा वादिनी री,
तेरी महिमा सब ते न्यारी।।

खाली झोली ल्याई दर पे,
धर दे हाथ तू मेरे सिर पे,
दे दे भीख माँ दानी री,
तेरी महिमा सब ते न्यारी,
मात मेरी विणा वादिनी री,
तेरी महिमा सब ते न्यारी।।

कर उद्धार मेरा मेरी माता,
तू तो सात सुरों की ज्ञाता,
तू ज्ञानी मैं अज्ञानी री,
तेरी महिमा सब ते न्यारी,
मात मेरी विणा वादिनी री,
तेरी महिमा सब ते न्यारी।।

‘सविता सावी’ गुण तेरे गावे,
‘दिनेश’ चरणा में शीश झुकावे,
यो जग जीतन की ठानी री,
तेरी महिमा सब ते न्यारी,
मात मेरी विणा वादिनी री,
तेरी महिमा सब ते न्यारी।।

मात मेरी वीणा वादिनी री,
तेरी महिमा सब ते न्यारी,
मात मेरी भोली भाली री,
तेरी महिमा सब ते न्यारी।।

माँ सरस्वती के इस मधुर भजन को गाकर मन को असीम शांति मिलती है और आत्मा ज्ञान के प्रकाश से आलोकित होती है। भक्तों को माँ का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए “दिल की हर धड़कन ये बोले भगवती लक्ष्मी नमः” और “घर में पधारो माँ लक्ष्मी मेरे घर में पधारो” जैसे भजनों का भी पाठ करना चाहिए। माँ की कृपा सदैव बनी रहे, बस उनके चरणों में श्रद्धा और प्रेम अर्पित करना न भूलें।

Leave a comment