Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मनुष्य तू बडा महान है धरती की शान तू है लिरिक्स

मनुष्य तू बड़ा महान है धरती की शान तू है भजन मानवता की महानता और देश के लिए उसके कर्तव्य को सुंदर तरीके से दर्शाता है। यह गीत हमें अपने अंदर छुपी शक्तियों और जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा देता है। आइए, इस भजन के माध्यम से हम अपने देश और समाज के प्रति अपनी भूमिका को पहचानें।

Manushya Tu Bada Mahan Hai Dharati Ki Shan Tu Hai Lyrics

धरती की शान तू है,
मनु की संतान,
तेरी मुठ्ठियों मे बंद तूफान है रे…
मनुष्य तू बडा महान है,
भूल मत मनुष्य,
तू बडा़ महान है।।

तू जो चाहे पर्वत पहाडो को फोड दे,
तू जो चाहे नदियों के मुख को भी मोड दे,…
तू जो चाहे पर्वत पहाडो को फोड दे,
तू जो चाहे नदियों के मुख को भी मोड दे,
तू जो चाहे माटी से अमृत निचोड़ दे…
तू जो चाहे धरती को अंबर से जोड दे,
अमर तेरे प्राण अमर तेरे प्राण,
मिला तुझको वरदान…
तेरी आत्मा मे स्वयं भगवान है,
तेरी आत्मा मे स्वयं भगवान है रे,…

मनुष्य तु बड़ा महान है,
भूल मत तू बड़ा महान है।।

नैनो मे ज्वाल तेरी गत मे भुचाल,
तेरी छाती मे छुपा महाकाल है…
नैनो मे ज्वाल तेरी गत मे भुचाल,
तेरी छाती मे छुपा महाकाल है,
पृथ्वी के लाल तेरी हिमगिरि सा भाग…
तेरी भ्रकुटी मे तांडव का ताल है,
निज को तू जान निज को तू जान,
जरा शक्ति पहचान,
तेरी वाणी में ओ तेरी वाणी मे…
युग का अहवान है रे,
मनुष्य तु बड़ा महान है,
भूल मत तू बड़ा महान है।।

धरती सा भी तू है अग्नि सा भी,
तू जो चाहे काल को भी थाम ले…
धरती सा भी तू है अग्नि सा भी,
तू जो चाहे काल को भी थाम ले,
पापो का प्रलय रूके पशुता का शिश झुके…
तू जो चाहे हिम्मत से काम ले,
गुरू सा मतीमान गुरू सा मतीमान,
पवन सा गतीमान,
तेरी नभ से भी ऊंची उडान है…
ओ तेरी नब से भी ऊंची उडान है रे,
मनुष्य तु बड़ा महान है,
भूल मत तू बड़ा महान है।।

धरती की शान तू है….
मनु की संतान,
तेरी मुठ्ठियों मे बंद तूफान है रे,
मनुष्य तु बडा महान है….
भूल मत मनुष्य,
तू बडा़ महान है।।

मानवता और देश के प्रति कर्तव्य की भावना से प्रेरित यह भजन मनुष्य तू बड़ा महान है धरती की शान तू है हमें अपने अंदर की ताकत को पहचान कर देश सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसी भावना को बनाए रखते हुए आप जान रहे ना रहे देश ज़िंदा रहे देशभक्ति गीत लिरिक्स, हम होंगे कामयाब एक दिन देशभक्ति गीत लिरिक्स, ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा आँख में भर लो पानी – लिरिक्स को भी पढ़ सकते हैं, जो हमारे देश प्रेम को और मजबूत करते हैं।

Leave a comment