मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है भजन भगवान हनुमान की महिमा और उनके प्रति भक्तों की अपार श्रद्धा को व्यक्त करता है। यह भजन उन विशेष दिनों की महिमा को उजागर करता है, जब हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से की जाती है, जैसे मंगलवार और शनिवार। इन दिनों में भक्त उनके चरणों में अर्पित होकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।
Mangalwar Tera Hai Shanivar Tera Hai
मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है।
लो संभालो बालाजी परिवार तेरा है,
लो संभालो बालाजी परिवार तेरा है।।
शनिवार सिंदूर चढ़ाऊंगा मैं,
मंगलवार को मंदिर में आऊंगा मैं।
मंगलवार तेरा हैं शनिवार तेरा है,
साँचा साँचा बालाजी दरबार तेरा है।
लो संभालो बालाजी परिवार तेरा है,
मंगलवार तेरा हैं शनिवार तेरा है,
लो संभालो बालाजी परिवार तेरा है।।
नैया छोड़ी है तेरे सहारे,
अब लगानी पड़ेगी किनारे।
मंगलवार तेरा हैं शनिवार तेरा है,
बजरंगी ये सारा ही संसार तेरा है।
लो संभालो बालाजी परिवार तेरा है,
मंगलवार तेरा हैं शनिवार तेरा है।
लो संभालो बालाजी परिवार तेरा है।।
हम गरीबों का तू है सहारा।
हर मुसीबत से हमको उबारा,
मंगलवार तेरा हैं शनिवार तेरा है।
‘बनवारी’ बता दे क्या विचार तेरा है,
लो संभालो बालाजी परिवार तेरा है।
मंगलवार तेरा हैं शनिवार तेरा है,
लो संभालो बालाजी परिवार तेरा है।।
मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है।
लो संभालो बालाजी परिवार तेरा है,
लो संभालो बालाजी परिवार तेरा है।।
यह भजन यह भी बताता है कि भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से जीवन में हर प्रकार की बाधाओं का नाश होता है। मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होते हैं, जो भक्तों के जीवन को खुशहाल और समृद्ध बनाते हैं। हनुमान जी के दरबार में हर दिन खुशी और समृद्धि का संदेश आता है, लेकिन इन विशेष दिनों में उनकी पूजा से और भी ज्यादा फल मिलता है। हमें हनुमान जी के नाम का स्मरण करके जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाना चाहिए। जय श्री हनुमान! जय बजरंगबली!