Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मैया तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है भजन लिरिक्स

जब जीवन में कोई सहारा नहीं दिखता, तब माँ दुर्गा ही अपने भक्तों की नैया पार लगाती हैं। “मैया तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है” भजन माँ की अटूट करुणा और भक्तों पर उनकी कृपा को दर्शाता है। संसार के सारे बंधन छूट सकते हैं, लेकिन माँ और भक्त का रिश्ता कभी नहीं टूटता। जब भी कोई भक्त माँ को पुकारता है, माँ उसकी रक्षा के लिए तत्पर रहती हैं। यह भजन माँ की अपार दया और शक्ति को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत करता है।

Maiya Tere Bhakto Ko Tera Hi Shara Hai

मैया तेरे भक्तों को,
तेरा ही सहारा है,
तेरे बिना इस जग में,
कोई ना हमारा है,
मैया तेरे भक्तो को,
तेरा ही सहारा है।।

तर्ज – बाबुल का ये घर।

ऊँचे ऊँचे पर्वत पे,
मैया तेरा ठिकाना है,
दर्शन को मैया जी,
आए सारा ज़माना है,
मैया तेरे दर्शन से,
मिट जाए दुःख सारा है,
मैया तेरे भक्तो को,
तेरा ही सहारा है।।

द्वार मेरी मैया का,
सारे जग से निराला है,
दुखियारा जो भी हो,
उसे पल में संभाला है,
मैया तेरी किरपा से,
मेरा चलता गुजारा है,
मैया तेरे भक्तो को,
तेरा ही सहारा है।।

मतलब के लोग यहाँ,
सब मतलब के रिश्ते है,
सुख के सब साथी,
मुश्किल में ना दीखते है,
इस झूठी दुनिया में,
सच्चा प्यार तुम्हारा है,
मैया तेरे भक्तो को,
तेरा ही सहारा है।।

जब कोई विपदा पड़ी,
मैया एक पल में आई है,
‘शिबू’ और ‘टोनी’ की,
तूने बिगड़ी बनाई है,
अब तो तेरे बिना,
हमें कुछ ना गवारा है,
Bhajan Diary Lyrics,
मैया तेरे भक्तो को,
तेरा ही सहारा है।।

मैया तेरे भक्तों को,
तेरा ही सहारा है,
तेरे बिना इस जग में,
कोई ना हमारा है,
मैया तेरे भक्तो को,
तेरा ही सहारा है।।

Singer – Sukhjeet Singh Toni

माँ दुर्गा ही हर भक्त का सच्चा सहारा हैं। जब कोई माँ को सच्चे मन से पुकारता है, तो माँ उसकी हर चिंता हर लेती हैं। यदि यह भजन आपकी भक्ति को और गहरा कर दे, तो अपने चरणों का सेवक बना लो माँ जैसे अन्य भक्तिमय गीत भी आपकी श्रद्धा को और प्रगाढ़ कर सकते हैं। माँ दुर्गा की कृपा हम सब पर बनी रहे! जय माता दी! ????

Leave a comment