Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मैया के चरणों में झुकता है संसार भजन लिरिक्स

Maiya Ke Charano Mien Jhukta Hai Sansar Bhajan Lyrics

मैया के चरणों में,
झुकता है संसार,
तीनों लोक में होती,
माँ तेरी जय जयकार।।

सुख में तो मैया तुझसे,
दूर रहा मैं,
धन पद यश के मद में,
चूर रहा मैं,
जब दुःख ने सताया,
तो आया तेरे द्वार,
तीनों लोक में होती,
माँ तेरी जय जयकार।।

रक्त बीज को मैया,
तुमने ही मारा,
शुम्भ निशुम्भ को मैया,
तूने ही संहारा,
निर्मल मन से करती,
माँ भक्तों पे उपकार,
तीनों लोक में होती,
माँ तेरी जय जयकार।।

भक्ति भाव से जो भी,
शीश झुका दे,
दुनिया का वैभव माँ तू,
उसपे लुटा दे,
‘अनुज सतेंद्र’ बखाने,
तेरी महिमा अपरम्पार,
तीनों लोक में होती,
माँ तेरी जय जयकार।।

मैया के चरणों में,
झुकता है संसार,
तीनों लोक में होती,
माँ तेरी जय जयकार।।

माँ के चरणों में झुकने से ही संसार के सारे दुख मिट जाते हैं। उनकी भक्ति से जीवन में एक नई रोशनी आती है, जो हमें हर मुश्किल से उबारती है। अगर आपको माँ की महिमा से जुड़े और भी भजन सुनने और पढ़ने हैं, तो हमारे अन्य भजनों को भी ज़रूर पढ़ें, जैसे अम्बे माँ विनती सुन लो, कैसे भूलूंगा दादी मैं तेरा उपकार और मुझको मैया समझ ना आए कौन सा ऐसा करूँ उपाय। जय माता दी!

Leave a comment