Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मैया देने वाली है हम लेने वाले है भजन लिरिक्स

Maiya Dene Wali Hai Ham Lene Wale Hai Bhajan Lyrics

मैया देने वाली है हम लेने वाले है,
आज खाली हाथ नहीं जाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना।।

रोज-रोज मांगने का आदत ही छोड़ दो,
जिसे जितना चाहिए वो आज मुह खोल दो,
आज अच्छा मौका है किसने तुम्हे टोका है,
बिलकुल भी नहीं शर्माना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना।।

लाखों-लाखों लेने वाले दातार एक है,
पल भर में बदल देती किस्मत की रेखा है,
भक्त थोड़े ज्यादा है लेने का इरादा है,
तो सबसे पहले हाथ उठाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना।।

हाथ मे ना आये तो झोली तू पसार दे,
खूब लेके जाना आज माँ के दरबार से,
झोली भर जाए तो काम बन जाये तो,
‘बनवारी’ तू रोज गुण गाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना।।

मैया देने वाली है हम लेने वाले है,
आज खाली हाथ नहीं जाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना।।

Leave a comment