Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मैंने सब कुछ पाया सांवरिया तेरा दर्शन पाना बाकी है

जब जीवन में सब कुछ मिल जाए, लेकिन श्याम बाबा का दर्शन न हो, तो भक्त का हृदय हमेशा एक खालीपन महसूस करता है। मैंने सब कुछ पाया सांवरिया तेरा दर्शन पाना बाकी है भजन इसी अधूरी इच्छा और गहरे भक्ति भाव को व्यक्त करता है। भक्त अपने जीवन के हर सुख को प्राप्त करने के बाद भी केवल श्याम बाबा के दर्शन को अपनी आत्मा की अंतिम उपलब्धि मानता है। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा के दर्शन के प्रति अपने प्रेम को और गहरा करें।

Maine Sab Kuch Paya Sanwariya Tera Darsan Pana Baki Hai

मैंने सब कुछ पाया सांवरिया,
तेरा दर्शन पाना बाकी है,
तेरा दर्शन पाना बाकी है,
तेरा दर्शन पाना बाकी है,
मेरे घर में कोई कमी नहीं,
बस आपका आना बाकी है,
मैने सब कुछ पाया साँवरिया,
तेरा दर्शन पाना बाकी है।।1।।

जो मेरे घर आ जाओगे,
मेरा घर तीरथ बन जाएगा,
मैं भी तो तर जाऊंगा,
जो आएगा तर जाएगा,
इज्जत दौलत शोहरत है मिली,
तेरा प्रेम खजाना बाकी है,
मेरे घर में कोई कमी नहीं,
बस आपका आना बाकी है,
मैने सब कुछ पाया साँवरिया,
तेरा दर्शन पाना बाकी है।।2।

हम तेरे प्रेमी है बाबा,
हमको तो तेरी जरूरत है,
बिन तेरे मेरा वजूद नहीं,
ये बाबा मेरी हकीकत है,
मुझ जैसे पापी को बाबा,
सेवादार बनाना बाकी है,
मेरे घर में कोई कमी नहीं,
बस आपका आना बाकी है,
मैने सब कुछ पाया साँवरिया,
तेरा दर्शन पाना बाकी है।।3।

मुझे अपनी नौकरी दे दोगे,
तेरी सेवा में लग जाऊंगा,
तेरी सेवा करके सांवरिया,
ये जीवन सफल बनाऊंगा,
दुनिया ने भजन सुने मेरे,
बस तुझे सुनाना बाकी है,
मेरे घर में कोई कमी नहीं,
बस आपका आना बाकी है,
मैने सब कुछ पाया साँवरिया,
तेरा दर्शन पाना बाकी है।।4।

बस एक तमन्ना ‘रोमी’ की,
तुम सामने बैठे हो मेरे,
जब तुझसे दिल की बात करूं,
कोई राग बेसुरा ना छेड़े,
अपने इन चंचल नैनों को,
बस तुझसे लड़ाना बाकी है,
मेरे घर में कोई कमी नहीं,
बस आपका आना बाकी है,
मैने सब कुछ पाया साँवरिया,
तेरा दर्शन पाना बाकी है।।5।

मैंने सब कुछ पाया सांवरिया,
तेरा दर्शन पाना बाकी है,
तेरा दर्शन पाना बाकी है,
तेरा दर्शन पाना बाकी है,
मेरे घर में कोई कमी नहीं,
बस आपका आना बाकी है,
मैने सब कुछ पाया साँवरिया,
तेरा दर्शन पाना बाकी है।।6।

श्याम बाबा का दर्शन ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि उनके दर्शन से हर कठिनाई और दुख समाप्त हो जाता है। इस दिव्य कृपा को अब हार गया हूँ श्याम, हारे के सहारे श्याम, मुझे गले लगा लो ना, तेरे भजनों में है जादू महसूस तुझे ही करूं मैं, मांगो दातार से खाटू दरबार से जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा के आशीर्वाद और कृपा का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment