Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मैं तो हो गया भोले का दिवाना शरण में आया हूँ भजन लिरिक्स

मैं तो हो गया भोले का दिवाना शरण में आया हूँ पढ़ने जा रहे हैं, वह भगवान शिव की भक्ति में पूर्ण समर्पण की भावना को व्यक्त करता है। इस भजन में भक्त भगवान शिव के चरणों में समर्पण करते हुए यह कहते हैं कि वे पूरी तरह से शिव के आशीर्वाद में अपने जीवन को सौंप चुके हैं। भगवान शिव के प्रति इस भक्ति और समर्पण से ही हमें जीवन में सच्ची शांति और सुख की प्राप्ति होती है।

Main To Ho Gaya Bhole Ka Deewana Sharan Me Aaya Hoon Bhajan Lyrics

मैं तो हो गया भोले का दिवाना,
शरण में आया हूँ,
भोलेनाथ का सहारा,
मोहे लागे अती प्यारा,
भोलेनाथ का सहारा,
मोहे लागे अती प्यारा,
मै तो विनती सुनाने आया हूँ,
शरण में आया हूँ।।

सिर पर गंगा शक्ति के संगा,
मृगछाले अंगा गले भुजंगा,
जटा मे चंदा आसन नंदा,
भूत प्रेत गण सदा रहे चंगा,
मै तो हों गया रे भोले का दिवाना,
शरण में आया हूँ।।


भांग धतूरा पीये नित बंगा,
गांजा तम्बाकू चिलम नित संगा,
नाचे तांडव तमहो प्रसंगा,
हर हर बम बम गावे बंदा,
हर हर बम बम गावे बंदा,
मै तो हों गया रे भोले का दिवाना,
शरण में आया हूँ।।

जो तन मन से ध्यान लगाया,
जो मांगा भोले से पाया,
शिव शक्ति की अद्भुत माया,
जो दर आया पार लगाया,
जो दर आया पार लगाया,
मै तो हों गया रे भोले का दिवाना,
शरण में आया हूँ।।


भोलेनाथ अलख अविनाशी,
नानु पंडित भजे कैलाशी,
जो मन बसे सदा नित काशी,
कट जायेगी यम की नाशी,
मै तो हों गया रे भोले का दिवाना,
शरण में आया हूँ।।

मैं तो हो गया भोले का दिवाना,
शरण में आया हूँ,
भोलेनाथ का सहारा,
मोहे लागे अती प्यारा,
भोलेनाथ का सहारा,
मोहे लागे अती प्यारा,
मै तो विनती सुनाने आया हूँ,
शरण में आया हूँ।।

“मैं तो हो गया भोले का दिवाना शरण में आया हूँ” भजन हमें भगवान शिव के प्रति पूर्ण समर्पण की प्रेरणा देता है। जब हम भगवान शिव के चरणों में समर्पण करते हैं, तो उनका आशीर्वाद हमें जीवन में शांति, सुख और सफलता की प्राप्ति करता है। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह भगवान शिव की कृपा से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन अनुभव करेगा। यदि यह भजन आपके दिल को शांति और संतोष प्रदान करता है, तो “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी”, “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “भोले तेरे द्वार का दीवाना” और “महाकाल की नगरी में मकान होना चाहिए” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और गहरा और सशक्त बनाएंगे।


Leave a comment