Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मैं हर दिन हर पल हर लम्हा माँ ज्वाला के गुण गाता हूँ

Main Har Din Har Pal Har Lamha Maa Jwala Ke Gun Gata Hoon

मैं हर दिन हर पल हर लम्हा,
माँ ज्वाला के गुण गाता हूँ,
आ गई माँ सिरसा में रहने,
सबको यूँ बतलाता हूँ।

भक्तों ने जा भवन तुम्हारे,
तुमको शीश नवाया माँ,
हाथ जोड़कर करी बिनती,
संग में चलो महामाया,
मैं बैठ सामने ज्योत तेरी के,
मीठे भजन सुनाता हूँ,
आ गई माँ सिरसा में रहने,
सबको यूँ बतलाता हूँ।।

सुंदर सी चौकी पर माँ,
मखमल गद्दी लगवाउँ मैं,
रूप सिंगारन पुष्प सुगंधित,
ताजी कलियां लाऊं मैं,
मैं खुद दर्शन कर रोज सवेरे,
सबको दर्श कराता हूँ,
आ गई माँ सिरसा में रहने,
सबको यूँ बतलाता हूँ।।

‘माँ भगवती सेवा दल’,
ये करे तुम्हारी सेवा माँ,
भोग लगाने लाते मैया,
हलवा पुरी मेवा माँ,
माँ सिरसा मे रहे वास तुम्हारा,
यही मैं अर्ज लगाता हूँ,
आ गई माँ सिरसा में रहने,
सबको यूँ बतलाता हूँ।।

मैं हर दिन हर पल हर लम्हा,
माँ ज्वाला के गुण गाता हूँ,
आ गई माँ सिरसा में रहने,
सबको यूँ बतलाता हूँ।।

माँ ज्वाला की महिमा अपार है, और उनकी आराधना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि आप माँ दुर्गा, माँ काली, या माँ वैष्णो देवी के अन्य भजनों को भी सुनना चाहते हैं, तो हमारे अन्य लेखों को भी ज़रूर पढ़ें। चाहे वह “जय माता दी बोल भगता चिट्ठी माँ की आएगी” हो या फिर “तू ले मैया का नाम तेरे पूरे होंगे काम”, हर भजन आपको माँ की भक्ति में डूबो देगा। माँ ज्वाला का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, जय माता दी!

Leave a comment