Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मैं धनुष बाण श्री राम से लेकर चक्र कन्हैया से लूंगा लिरिक्स

मैं धनुष बाण श्री राम से लेकर चक्र कन्हैया से लूंगा गीत में श्रीराम और भगवान कृष्ण के हथियारों का उल्लेख करते हुए वीरता और धर्म के लिए लड़ने का संदेश दिया गया है। यह भजन हमें अपने अंदर साहस और देशभक्ति की भावना जगाने का प्रेरक स्रोत है। आइए, इस भजन के माध्यम से हम अपने कर्तव्यों को समझें और देश के लिए समर्पित हों।

Main Dhanush Baan Shri Ram Se Lekar Chakra Kanhaiya Se Lunga Lyrics


मैं धनुष बाण श्री राम से लेकर,
चक्र कन्हैया से लूंगा।
अब सीमा पर जाकर मैं भी,
दुश्मन से टक्कर लूंगा।।

पापा हुए शहीद सुना है,
चिंता मत करना मम्मी।

मेरे होते किसी बात से,
बिल्कुल मत डरना मम्मी,
देश के दुश्मन मार के मैं।
पापा का बदला ले लूंगा,
अब सीमा पर जाकर मैं भी,
दुश्मन से टक्कर लूंगा।।

पापा ने भारत मां की,
सेवा कर पुण्य कमाया हैं।
जो कर्जा था सर पर उनके,
उसको आज चुकाया हैं,
मौका मिला तो देश के लिए।

मस्तक मैं कटवा दूंगा,
अब सीमा पर जाकर मैं भी,
दुश्मन से टक्कर लूंगा।।

बात आज बजरंगबली से,
सपने में कर ली मम्मी,
बजरंगी नै गोटा देने की।
हां भी कर ली मम्मी,
दुश्मन के सर गधा से अब।
मैं चूर चूर कर दूंगा माँ,
अब सीमा पर जाकर मैं भी,
दुश्मन से टक्कर लूंगा।।

आज गोलिया और राइफल,
सुन ले मेरे खिलौने हैं,
सिर पर मेरे हाथ है जिनका।
वो तो श्याम सलोने है,
पापा ड्यूटी से जब आना,
छोटी सी गुड़िया लाना।
ले आना या ना लाना पर,
पापा जल्दी घर आना,
पापा आप हो जान मेरी।
जान कहां मैं ढूंढूंगा,
अब सीमा पर जाकर मैं भी,
दुश्मन से टक्कर लूंगा।।

मैं धनुष बाण श्री राम से लेकर,
चक्र कन्हैया से लूंगा।
अब सीमा पर जाकर मैं भी,
दुश्मन से टक्कर लूंगा।।

वीरता और धर्म की भावना से परिपूर्ण यह गीत मैं धनुष बाण श्री राम से लेकर चक्र कन्हैया से लूंगा हमें अपने देश और धर्म की रक्षा के लिए प्रोत्साहित करता है। इसी भावना के साथ आप हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं गीत लिरिक्स, उठो जवान देश के वसुंधरा पुकारती देशभक्ति गीत लिरिक्स, तेरी मिट्टी में मिल जावा गीत लिरिक्स को भी पढ़ सकते हैं, जो हमारे देश प्रेम को और सशक्त बनाते हैं।

Leave a comment