Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मैं भोले का दीवाना भोले को मानता हूँ

शिवभक्त की भक्ति में एक अनोखा जुनून और प्रेम होता है, जो उसे संसार की हर चीज से अलग कर केवल भोलेनाथ के चरणों में लीन कर देता है। “मैं भोले का दीवाना भोले को मानता हूँ” भजन उसी अनन्य भक्ति का प्रतीक है, जिसमें भक्त अपने आराध्य महादेव के प्रेम में खो जाता है। जब हम इस भजन का पाठ करते हैं, तो हमें शिव जी की अलौकिक महिमा और उनकी भक्ति में बहने का आनंद मिलता है।

Main Bhole Ka Deewana Bhole Ko Manta Hu

उसके सिवा नहीं मैं,
किसी को जानता हूँ,
मैं भोले का दीवाना,
भोले को मानता हूँ।1।

कमी नहीं है मेरे,
भोले के दीवानों की,
कमी नहीं है जग में,
शिव के आशियानों की,
मिले दीदार जहाँ,
शिव के चमत्कारों का,
तलाश होती है भक्ति से,
उन ठिकानों की,
भूलूँगा नहीं शिव को,
मन में ये ठानता हूँ,
मैं भोले का दिवाना,
भोले को मानता हूँ।2।

दिन खुशियों भरा,
शिव भोले डमरू वाले का,
कालों के काल,
महाकाल शिव निराले का,
जहां कहता है उन्हें,
प्यार से भोले शंकर,
देवों के देव महादेव,
उस निराले का,
शिव की अपार महिमा,
दिल से बखानता हूँ,
मैं भोले का दिवाना,
भोले को मानता हूँ।3।

कोई शिवलिंग को,
बाँहों में भरके झूम रहा,
कोई शिवलिंग को,
आँखों से अपनी चूम रहा,
शिव की धुन में यहाँ,
ऐसे मगन हुए हैं सभी,
जिसे देखो वही,
शिव भक्ति में है झूम रहा,
शिव जाने मेरे मन को,
मैं उनको जानता हूँ,
मैं भोले का दिवाना,
भोले को मानता हूँ।4।

उसके सिवा नहीं मैं,
किसी को जानता हूँ,
मैं भोले का दीवाना,
भोले को मानता हूँ।5।

भोलेनाथ अपने भक्तों की सच्ची भक्ति को तुरंत स्वीकार करते हैं और उन्हें अपार कृपा का पात्र बना देते हैं। “मैं भोले का दीवाना भोले को मानता हूँ” भजन की तरह “बम बम भोले जय शिव शंकर”, “भोलेनाथ से नैना मिलाने चले”, “शिव शंभू जय शंकर” और “हर हर महादेव बम बम बोले” जैसे भजन भी हमें शिव प्रेम और उनकी भक्ति के रस में डुबो देते हैं। आइए, इन पावन भजनों का पाठ करें और महादेव की असीम कृपा प्राप्त करें। ????????

Leave a comment