मैं बेटा तू माता हमारा जन्म जन्म का साथ लिरिक्स

माँ और भक्त का रिश्ता जन्म-जन्मांतर का होता है। मैं बेटा, तू माता, हमारा जन्म-जन्म का साथ भजन इसी अनमोल बंधन का वर्णन करता है। जब भी भक्त माँ को पुकारता है, वह प्रेम और करुणा से अपनी गोद में स्थान देती हैं। यह भजन माँ के प्रति हमारी अटूट भक्ति और समर्पण को दर्शाता है, जो जीवनभर बना रहता है।

Main Beta Tu Mata Hamara Janm Janm Ka Sath

मैं बेटा तू माता,
हमारा जन्म जन्म का साथ,
मईया जी मेरी,
लाज तुम्हारे हाथ,
मईया जी मेरी,
लाज तुम्हारे हाथ।1।

जब भी कोई विपदा आयी,
तूने ही माँ टाली,
हर एक मोड़ पे खड़ी हो मईया,
बनके मेरी रखवाली,
तूने ही बनाई मईया,
तूने ही बनाई मईया,
मेरी बिगड़ी हुई हर बात,
मईया जी मेरी,
लाज तुम्हारे हाथ,
मईया जी मेरी,
लाज तुम्हारे हाथ।2।

पल में भरी है माँ तूने,
जब भी फैलाई झोली,
हर पल किरपा करती है,
मेरी मईया ये भोली,
जब भी हुआ निराश,
जब भी हुआ निराश,
तो कर दी खुशियो की बरसात,
मईया जी मेरी,
लाज तुम्हारे हाथ,
मईया जी मेरी,
लाज तुम्हारे हाथ।3।

मरते दम तक मईया जी,
चरणों से लगा कर रखना,
दीवाने के सारे अवगुन,
पर तुम पर्दा ढकना,
‘नितिन गुप्ता’ पर भी कर दे मईया,
गुप्ता पर भी कर दे मईया,
रहमत की बरसात,
मईया जी मेरी,
लाज तुम्हारे हाथ,
मईया जी मेरी,
लाज तुम्हारे हाथ।4।

मैं बेटा तू माता,
हमारा जन्म जन्म का साथ,
मईया जी मेरी,
लाज तुम्हारे हाथ,
मईया जी मेरी,
लाज तुम्हारे हाथ।5।

माँ अपने भक्तों की पुकार कभी अनसुनी नहीं करतीं, वह सदा उनकी रक्षा करती हैं और उनके जीवन को मंगलमय बनाती हैं। “मैं बेटा, तू माता, हमारा जन्म-जन्म का साथ” भजन इस दिव्य नाते की झलक प्रस्तुत करता है। यदि यह भजन आपको माँ की भक्ति में सराबोर कर रहा है, तो “[जब तक हो मैया जीवन मेरा]” जैसे अन्य भक्तिमय भजन भी अवश्य सुनें और माँ की कृपा प्राप्त करें। जय माता दी! ????✨

Leave a comment