Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

महिमा निराली तेरी माँ जगदम्बे भजन लिरिक्स

माँ जगदम्बे की महिमा अपरंपार है, उनकी कृपा जिसके जीवन में बरसती है, उसका हर कष्ट दूर हो जाता है। महिमा निराली तेरी माँ जगदम्बे भजन हमें माँ की दिव्यता और असीम प्रेम का अनुभव कराता है। जब भक्त सच्चे मन से माँ को पुकारता है, तो माँ अपनी ममता की छाँव में उसे हर संकट से उबार लेती हैं। यह भजन माँ के अद्भुत रूप, उनकी शक्ति और उनके आशीर्वाद की अमर कथा को दर्शाता है।

Mahilma Nirali Teri Maa Jagdambe

अम्बे अम्बे जय माँ अम्बे,
महिमा निराली तेरी माँ जगदम्बे,
हे जगमाता वरदानी,
तेरा ना कोई सानी,
पल में बनाती है तू जिन्दगी,
अम्बे अम्बे जय माँ अम्बे,
महिमा निराली तेरी मां जगदम्बे।1।

महिमा तेरे दर की मशहूर है,
भक्तों को मिलता यहां नूर है,
तेरे दर पे अकबर आया,
मेरी माँऽऽऽऽऽ
सोने का छत्र चढ़ाया,
मेरी माँऽऽऽऽऽ,
चरणों मे शीश झुकाकर,
माँ तेरी महिमा गाया,
करने लगा वो तेरी बन्दगी,
अम्बे अम्बे जय माँ अम्बे,
महिमा निराली तेरी मां जगदम्बे।2।

ऊँचे पहाड़ों पे तेरा द्वार है,
सागर से गहरा माँ तेरा प्यार है,
हे मैया शेरावाली,
मेरी माँऽऽऽऽऽ,
भर देती सबकी झोली,
मेरी माँऽऽऽऽऽ,
जो दर पे आए सवाली,
जाए ना कभी वो खाली,
जिसकी भी जैसी हो मन की लगी,
अम्बे अम्बे जय माँ अम्बे,
महिमा निराली तेरी मां जगदम्बे।3।

अम्बे अम्बे जय माँ अम्बे,
महिमा निराली तेरी माँ जगदम्बे,
हे जगमाता वरदानी,
तेरा ना कोई सानी,
पल में बनाती है तू जिन्दगी,
अम्बे अम्बे जय माँ अम्बे,
महिमा निराली तेरी मां जगदम्बे।4।

माँ जगदम्बे की महिमा असीमित है, और जो भी श्रद्धा से उनका ध्यान करता है, उसे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। “महिमा निराली तेरी माँ जगदम्बे” भजन ने अगर आपके हृदय को भक्ति से भर दिया है, तो “[तेरी खाली झोली भर देगी, तू माँ को मना ले]” जैसे अन्य भक्तिगीतों को भी सुनें और माँ की भक्ति में लीन हो जाएं। जय माता दी! ????✨

Leave a comment