Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा है

जब महाकाल की कृपा होती है, तो असंभव भी संभव बन जाता है। “महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा है” भजन हमें इस सच्चाई का एहसास कराता है कि जीवन की हर बाधा, हर समस्या केवल महादेव की कृपा से ही दूर होती है। जब हम इस भजन का पाठ करते हैं, तो हमें शिवजी के अपार आशीर्वाद और उनके दिव्य संरक्षण का अनुभव होता है, जिससे हमारे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

Mahakal Ki Kripa Je Sab Kam Ho Raha Hai

दोहा –
दुनिया गलत समझती है,
की मैं गरीब हूँ,
महाकाल का भक्त हूँ,
बड़ा खुशनसीब हूं।
जब भी पुकारूं,
सुनते है वो आवाज मेरी,
मैं कितना दूर होकर भी,
उनके करीब हूँ।

महाकाल की कृपा से,
सब काम हो रहा है,
करते है मेरे बाबा,
मेरा नाम हो रहा है।1।

पतवार के बिना ही,
मेरी नाव चल रही है,
बिन मांगे मेरे बाबा,
हर चीज मिल रही है,
“जब तक गिरा पड़ा था,
कोई पूछता न था,
तुमने मुझे खरीद के,
अनमोल कर दिया”
मेरे बाबा भोले नाथ,
मेरे बाबा औघड़नाथ,
तेरी कृपा से ही तो,
मेरा नाम हो रहा है।2।

तुम साथ हो जो मेरे,
किस चीज की कमी है,
किसी और चीज की अब,
दरकार ही नहीं है,
“हम जैसे गुनहगारों को भी,
नेक कर दिया,
तेरे दर पर आने वालों को भी,
एक कर दिया,
तेरी किरपा में है दम,
हम तो भजते है बम बम”
तेरी शरण में आके,
मैं धन्य हो गया हूं।3।

मेरे दिल की धड़कनों में,
महाकाल नाम तेरा,
कभी सुबह चल रहा है,
कभी शाम चल रहा है,
“महाकाल देते है तो मेरा,
काम काज चलता है,
उनकी किरपा से ही,
परिवार मेरा चलता है”
तुम हो कालो के भी काल,
मेरे बाबा महाकाल,
तेरी कृपा से ही तो ये,
कमाल हो रहा है।4।

महांकाल की कृपा से,
सब काम हो रहा है,
करते है मेरे बाबा,
मेरा नाम हो रहा है।5।

महाकाल के भक्तों को किसी भी चिंता की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि उनकी कृपा से हर कार्य सिद्ध हो जाता है। “महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा है” भजन की तरह “कालों के काल महाकाल”, “उज्जैन नगरीया बुला ले बाबा”, “जय महाकाल जय शिव शंकर”, और “हर हर महादेव बम बम बोले” जैसे भजन भी हमें शिवजी की अनंत कृपा और शक्ति का अनुभव कराते हैं। आइए, इन पावन भजनों का पाठ करें और महादेव के आशीर्वाद से अपना जीवन धन्य करें। ????????

Leave a comment